देवी अहिल्या बाई के जीवन से जुड़ी शौर्य, साहस और संघर्ष की गाथा जन जन तक पहुंचे

जबलपुर। मां स्वरूपा देवी अहिल्या बाई एक कुशल शासक से राजमाता और राजमाता से लोकमाता बनकर आज भी लोगों के हृदय पटल पर स्थापित हैं। उनकी 300वीं जयंती पर हम उनके बिंदु से विराट तक की यात्रा को स्मरण करते हुए उनके जीवन से जुड़ी शौर्य, साहस और संघर्ष की गाथा जन जन तक पहुंचाएं यह आग्रह भाजपा संगठन का है। यह बात वरिष्ठ नेता डॉ जितेंद्र जामदार ने भाजपा कार्यालय रानीताल में हुई पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों से परिचर्चा के दौरान कही।
डॉ जितेंद्र जामदार ने परिचर्चा में कहा देवी अहिल्या बाई अपनी धर्म परायणता, न्यायप्रियता, परोपकार और राष्ट्रनिष्ठा के लिए जानी जाती हैं। मां अहिल्या नारी नेतृत्व, सेवा और न्याय से सजी शक्ति की अनुपम कहानी है।
डॉ जामदार ने देवी अहिल्या बाई के जीवन, सुशासन, युद्ध कौशल एवं सुरक्षा व्यवस्था, के साथ ही उनके द्वारा किए गए सांस्कृतिक पुनरूत्थान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, न्यायप्रिय कार्य, आर्थिक समृद्धि के प्रयास पर विस्तार से चर्चा की।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कार्यक्रम की प्रस्तावना और स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया मां अहिल्या बाई का सम्पूर्ण जीवन संसार के लिए उदाहरण रहा है और इसीलिए हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे देश में देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती पर 10 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन करने का आह्वान किया है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पत्रकार और बुद्धिजीवी वर्ग के साथ एक चर्चा के लिए हम एकत्र हुए हैं।
31 मई तक होंगे कार्यक्रम :-
देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती पर भाजपा संगठन द्वारा 10 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिनमें, महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, रंगोली प्रतियोगिता, पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों से परिचर्चा, वॉकथोआन, कवि सम्मेलन, संगोष्ठी, प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान, मठ मंदिरो की सफाई अभियान, भव्य रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम में पत्रकार बंधु एवं प्रबुद्ध वर्ग से डॉ चंद्रमोहन श्रीवास्तव, दीपक दिवेदी, डॉ सुमन तिगनाथ, रविशंकर गुप्ता, रेखा अबिद्रा, सुलक्षण दुबे, अनूप पुराणिक, डॉ प्रीति उपाध्याय पेंडसे, दीपा तिवारी, लक्ष्मी देवी नेगी, डॉ देवेंद्र कुमार लोधी, मदन गोपाल गुप्ता रेखा सिंह उपस्थित थे।
इस अवसर महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, जय सचदेवा, रूपा राव, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा, नुपुर लखेरा, दीपिका चौहान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button