फ्लाईओवर का लोकार्पण करने गए कांग्रेसियों पर पड़ी वॉटर केनन से पानी की बौछार

जबलपुर। मदन महल दमोहनाका फ्लाईओवर का जनता से लोकार्पण कराने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं रुके तो उन पर वॉटर केनन से पानी की बौछार की गई। वहीं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके बाद में छोड़ दिया गया।
पूजा की थाली लेकर पहुंचे थे कांग्रेसी
फ्लाईओवर का जनता के द्वारा लोकार्पण करवाने कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता पूजा की थाली में नारियल, फूल लेकर पहुंचे थे। उनके साथ पंडित भी थे। पुलिस ने फ्लाईओवर के पहले ही बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि अभी फ्लाईओवर का काम बाकी है इसे शुरू नहीं किया जा सकता लेकिन कांग्रेस के नेता आगे बढ़ते रहे जिससे उनके पर वाटर केनन से पानी फेंका गया और हल्का बल प्रयोग किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि फ्लाईओवर चार माह पहले बनकर तैयार हो चुका है लेकिन सांसद और विधायक के बीच मनमुटाव के कारण इसका लोकार्पण नहीं किया जा रहा है। इससे जनता को तकलीफ हो रही है। यह जनता का फ्लाईओवर है इसलिए जनता ने इसका लोकार्पण फ्लाई ओवर पर नरियल फोड़कर किया गया। कांग्रेस ने इस फ्लाई ओवर जनता को समर्पित किया है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पहुंचे थे।
महानद्दा फ्लाई ओवर से कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़कर मदन महल रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले लेन का लोकार्पण करने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस ने महानद्दा के पास ही कार्यकर्ताओं को रोक दिया। आसपास बेरिकेड्स लगा दिए गए जिससे कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ सके।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद, युवा नेता और नागरिक शाम चार बजे आदि शंकराचार्य चौक (छोटी लाइन) पर एकत्रित हुए। वहां से नारियल, कलश, पूजा की थालियां और दीपक लेकर पदयात्रा करते हुए सभी लोग फ्लाईओवर पर पहुंचे।
पूजन करने के लिए पंडित के साथ भी धक्का मुक्की और मारपीट की गई। महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। वहीं सौरभ शर्मा ने कहा कि इससे बावजूद कांग्रेस और जनता ने लोकार्पण किया। इस दौरान फ्लाई ओवर के करीब पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने नारियल फोड़, दीप जलाकर और फीता काटकर लोकार्पण किया।


आज के इस लोकार्पण कार्यक्रम में सौरभ शर्मा,संजय यादव, अमरीश मिश्रा, अभिषेक चौकसे, सतीश तिवारी, अतुल बाजपेई, अनुभा शर्मा, अनुराग गढ़वाल,मनीष पटेल, गुड्डू तामसेतवार ,लखन प्रजापति , रत्नेश अवस्थी, मदन लारिया, विजय रजक, मुकेश राठौर, रिजवान अली, राजेन्द्र पिल्ले,अजय रावत, अमित सोनकर,सिद्धांत जैन, संदीप जैन, रविन्द्र गौतम, अयोध्या तिवारी ,सुशांत सिंह , मलखान पटेल, मयंक पौराणिक,ऋषभ मिश्रा, ताहिर खोकर,सोनू दुबे, राजकुमार सोनी, अनुज श्रीवास्तव, आसिफ कुरैशी, राहुल बधेल,एजाज अंसारी,अदनान अंसारी,असरफ मंसूरी,राजा खान,भारत,राहुल कोरी, अमरचंद बावरिया, मनोज तिवारी,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button