चार दिन में यदि निर्णय नहीं किया, तो कांग्रेस जनता के साथ करेगी फ्लाई ओवर का लोकार्पण

जबलपुर। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि दमोहनाका से मदन महल तक निर्मित फ्लाईओवर बीते चार माह से पूर्णतः तैयार है, किंतु आज तक उसका लोकार्पण नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे जनता के साथ बड़ा अन्याय और भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता करार दिया है।
जिला कलेक्टर जबलपुर को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि यह फ्लाईओवर भाजपा नेताओं — मंत्री राकेश सिंह एवं सांसद आशीष दुबे — की आपसी खींचतान और श्रेय लेने की राजनीति का शिकार बन गया है। दोनों नेताओं के बीच मंच साझा न करने की ज़िद का खामियाज़ा आम जनता भुगत रही है।
कांग्रेस का कहना है कि जनता के पैसे से बना फ्लाईओवर जनता के काम आना चाहिए, न कि किसी नेता के फोटोशूट और राजनीतिक स्वार्थ के लिए रोका जाए। यह स्थिति प्रशासन की निष्क्रियता और जनविरोधी मानसिकता को उजागर करती है।
शहर कांग्रेस कमेटी ने निम्नलिखित प्रमुख मांग रखी है:
1.फ्लाईओवर का तत्काल लोकार्पण किया जाए एवं
2.आम नागरिकों को उस पर आवागमन की अनुमति दी जाए।
कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आगामी चार कार्य दिवसों में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो कांग्रेस, कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ मिलकर इस फ्लाईओवर का स्वयं उद्घाटन करेगी।
सौरभ नाटी शर्मा ने कहा —
“भाजपा की आपसी खींचतान और खोखली राजनीति का खामियाज़ा जबलपुर की जनता नहीं भुगतेगी। कांग्रेस जनता को उनका अधिकार दिलाकर रहेगी। कांग्रेस हमेशा जनहित में खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।”
ज्ञापन में अमरीश मिशा, अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पड़ा, अनुराग जैन गड़वाल, सतेंद्र चौबे, राजेश सोनकर, अतुल बाजपेई, गुड्डू नबी, अनुपम जैन, राजेश यादव, अमर चंद बाबरिया, अख्तर अंसारी, हर्षित यादव, ताहिर अली, कमलेश यादव, अनुभा शर्मा, सलिल चौकसे, राजेंद्र पिल्लै, रज्जू सराफ, मदन लारिया, रवि सोनकर, आशुतोष ठाकुर, ब्रजेश दुबे, रामदास यादव, देवकी पटेल, रिजवान कोटी, राहुल बघेल, अरशद अली, विवेक भोसले, भावना निगम, सुरेंद्र यादव, अखिलेश शर्मा, मोहम्मद अल्तमश, प्रिंस सलूजा, रितेश notnani, रितेश गुप्ता बंटी, सोनू दुबे, विक्रम सिंह, अदनान अंसारी, विष्णु विनोदिया सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button