
जबलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लाल जी देसाई एवं सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सत्येंद्र यादव तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव के दिशा निर्देश पर माह के अंतिम रविवार को होने वाले ध्वजारोहण का कार्यक्रम जबलपुर शहर कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में रविवार को भोगाद्वार हनुमान मंदिर के समीप किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद प्रत्याशी निजु जेसले रहीं। इस कार्यक्रम में महिला शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी, जबलपुर कांग्रेस सेवा दल प्रवक्ता जितेंद्र यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष उमेश पटेल , रिंकू कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश चक्रवर्ती ,रीना विश्वकर्मा ,कमल चौधरी अनिल गुप्ता, विनय नेमा , वंदना चौधरी ,दीपक चौधरी, दिलीप चौधरी, अर्जुन चौधरी, अशोक चौधरी गोविंद चौधरी ,आदि क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
जबलपुर में आगामी 31 मई को जय हिंद यात्रा निकाली जानी है उस कार्यक्रम के संदर्भ में चर्चा की गई तथा आज ही जबलपुर कांग्रेस सेवा दल प्रवक्ता जितेंद्र यादव का जन्म दिवस है सभी ने प्रवक्ता को उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। रिंकू कुशवाहा के संयोजन में आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।