
जबलपुर । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) टीकाराम कोष्टा, डॉक्टर मोइन अंसारी के मुख्य आतिथ्थ में सामाजिक एवं व्यापारी भाइयों के सहयोग से मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान में मोहर्रम के नए साल के उपलक्ष में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी विभाग पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी टीकाराम कोष्टा, डॉ मोइन अंसारी, पत्रकार हाजी मोइन खान, के मुख्य आतिथ्थ में प्रदेश कोऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) ,मुख्तार अहमद, मुजफ्फर कुरैशी ,महताब अली, फैजान कुरैशी महमूद मिट्ठू अशोक यादव लखन श्रीवास्तव विजय अग्रवाल अशोक चौधरी आदि कांग्रेसजनों की उपस्थिती में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ l