कांग्रेस का संगठन सृजन: “मेरा नाम पहुंचा देना” पर्यवेक्षकों तक नाम पहुंचाने होड़

जबलपुर। कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान में रविवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एआईसीसी पर्यवेक्षक और पीसीसी पर्यवेक्षक ने कांग्रेस के विभिन्न विंग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और मुलाकात की। इस दौरान जैसे ही एआईसीसी पर्यवेक्षक ने अलग कमरे में मुलाकात की प्रक्रिया शुरू की, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बनने के इच्छुक उम्मीदवार वहां उपस्थित कांग्रेसियों से अपने नाम की वकालत करने फोन करने लगे। वे चाहते हैं कि हर विधानसभा क्षेत्र से अधिकतम कांग्रेसजन उनके नाम पर्यवेक्षक तक पहुंचा दें। सभी खुद को बेहतर साबित करने जुट गए है।

आज ही जाएगी रिपोर्ट

पर्यवेक्षकों से जिन्होंने वन टू वन मिलने की इच्छा जाहिर की उनसे वे वन टू वन मिले। जिन्होंने ग्रुप में मिलना चाहा उनसे वे ग्रुप में मिले। पर्यवेक्षकों ने साफ कहा कि आप जो कुछ भी इनपुट देंगे वह आज ही एआईसीसी कार्यालय दिल्ली भेज दिया जाएगा। रोज की रिपोर्ट उसी दिन भेजी जाएगी।

मालूम हो कि संगठन सृजन अभियान को क्रियान्वित करने एआईसीसी पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल, पीसीसी पर्यवेक्षक अजय सिंह राहुल, जिला कांग्रेस प्रभारी आर के दोगने, विधायक पुष्पराज सिंह आए हैं। मुलाकात के पहले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री तरुण भनोत वा पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल ने संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन तिवारी, शहर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनुभा शर्मा, वा अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस का संगठन सृजन: अध्यक्ष बनने पर्दे के पीछे से निकले चेहरे, चलने लगे अपने मोहरे

महिलाओं को प्राथमिकता

पर्यवेक्षकों से वन टू वन चर्चा या ग्रुप में चर्चा के लिए महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। पहले मुलाकात कांग्रेस नेत्रियों ने की और अपनी बात कही। बाद में पुरुष पदाधिकारियों ने अपने मन की बात पर्यवेक्षकों से की। कांग्रेसजन ने संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिए। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के लिए उपयुक्त कैंडिडेट्स का नाम बताया वह उपयुक्त क्यों है, इसका कारण भी बताया।

फील्ड में वर्क, सौरभ का आंदोलन

शहर अध्यक्ष सौरभ शर्मा सोमवार को डीईओ घनश्याम सोनी को पदमुक्त करने आंदोलन करेंगे। घनश्याम सोनी का ट्रांसफर भोपाल होने के बाद भी वे पदमुक्त नहीं हुए हैं। कांग्रेस इनके विरुद्ध पहले भी शिकायत करती रही है। पर्यवेक्षकों के जबलपुर में होने पर शहर अध्यक्ष सौरभ शर्मा एक बार फिर आंदोलन कर एक फील्ड एक्टिविटी कर रहे हैं। यह उनके खाते में रिपोर्ट में एआईसीसी जा सकती है। दरअसल इस पद के लिए अब कांपटीशन बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button