
जबलपुर। आज जब पूरे मध्य प्रदेश में सड़कों की हालत बदहाल है, गड्ढों में सड़कें गायब हैं और लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं, वहीं जबलपुर के तीन पत्ती चौक की 25 साल पुरानी सड़क आज भी चमचमा रही है। यह सड़क किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की दूरदर्शिता, गुणवत्ता और जनसेवा की भावना का परिणाम है। यह बात सड़क पूजन के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कही।
25 वर्ष पहले बनी थी सड़क
सड़क का निर्माण तत्कालीन कांग्रेस महापौर स्वर्गीय विश्वनाथ दुबे जी ने 25 वर्ष पूर्व कराया था। वर्षों बीत जाने के बावजूद सड़क आज भी न केवल सुरक्षित और मजबूत है, बल्कि चमकती हुई विकास की मिसाल पेश कर रही है।
भाजपा पर किया कटाक्ष
कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ ‘नाटी’ शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा की सरकारें सिर्फ भाषणों और नारों में विकास करती हैं। ज़मीनी सच्चाई यह है कि जिस सड़क को कांग्रेस ने 25 साल पहले बनवाया, वह आज भी वैसी ही टिकी है, लेकिन भाजपा की बनाई सड़कें 25 महीने भी नहीं टिकतीं। हर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और मंत्री महोदय कहते हैं – ‘सड़क बनेगी तो गड्ढे तो होंगे ही।’ यह मानसिकता ही भाजपा शासन की असल पहचान है।
श्री शर्मा ने आगे कहा, भाजपा के राज में सड़कों के नाम पर केवल घोटाले हुए हैं। टेंडर घोटाले, गुणवत्ताहीन निर्माण और फिर उन्हीं सड़कों की बार-बार मरम्मत में करोड़ों खर्च कर जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। क्या भाजपा सरकार बता सकती है कि उनके कार्यकाल में बनी कोई एक सड़क दस साल भी चली है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षदगण, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सड़क की गुणवत्ता देखकर आश्चर्य जताया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों की सराहना की। यह कार्यक्रम सिर्फ एक पूजन नहीं था, बल्कि यह भाजपा सरकार को आईना दिखाने का प्रतीक था कि ईमानदार नीयत और जनसेवा की भावना से बनाया गया काम समय की कसौटी पर खरा उतरता है।
सौरभ शर्मा ने यह भी कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस इसी तरह भाजपा की नाकामी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती रहेगी। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ नाटी शर्मा, कमलेश यादव, सतीश तिवारी, अयोध्या तिवारी, संतोष पंडा, वकील अंसारी, कलीम खान, राकेश पांडे, प्रमोद पटेल, मुकेश राठौर, राजेश सोनकर, विवेक अवस्थी, प्रशांत मिश्रा, नरेंद्र पांधे, अनुराग गढ़वाल, अभिषेक यादव, मदन लारिया, प्रवेंद्र चौहान, भावना निगम, देवकी पटेल, अरुण पवार, मनोज नामदेव ने भागीदारी की।
इनकी भी रही उपस्थिति
पी.पी. पटेल, पूनम सोनकर, निर्मल चंद, जग्गू विश्वकर्मा, रितेश नोतनानी, रविन्द्र गौतम, भरत पटेल, राहुल कोरी, अभिषेक पाठक, रंबल विश्वकर्मा, उमेश पटेल, महेश मिश्रा, विष्णु विनोदिया, रिजवान अली, अमित सोनकर, सागर शुक्ला, इमरान हुसैन, राजकुमार सोनी, दिलीप साहू, राजेंद्र जायसवाल, रज्जू सराफ, मिस्टर जैन, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।