पुण्यश्लोक लोक माता अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती पर भाजपा ने किया विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

जबलपुर। भारत की सांस्कृतिक चेतना की जीवंत प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी, जबलपुर महानगर द्वारा ‘विराट कवि सम्मेलन’ का आयोजन लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की अध्यक्षता एवं सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी के विशिष्ठ आतिथ्य में शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वीर रस के ओजस्वी कवि सुमीत ओरछा, दीपशिखा रावल नीमच एवं राणा मुनि प्रताप छतरपुर ने वीर रस, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति पर कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कवि सुमित ओरछा ने देवी अहिल्या बाई के जीवन पर कविता पाठ किया साथ ही ऑपरेशन सिंदूर और सेना की बहादुरी को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। दीपशिखा रावल ने शहीद भगत सिंह के बलिदान पर काव्य पाठ किया। राणा मुनि ने देश के वर्तमान हालातो पर प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन का संचालन कवि आलोक पाठक जबलपुर ने एवं आभार उज्ज्वल पचौरी ने व्यक्त किया।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा श्रद्धेय लोकमाता का संपूर्ण जीवन लोकमंगल के लिए समर्पित था। ‘सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय’ की भावना उनके शासन के मूल में थी। इसलिए वह सत्ता को सेवा का माध्यम मानती थीं। उनका आदर्श जीवन सदैव हमारी प्रेरणा का केन्द्र रहेगा।
सांसद आशीष दुबे ने इस अवसर पर कहा मालवा की महारानी,राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने भारतीय संस्कृति, शिक्षा, सनातन धर्म और समाज उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन नारी सशक्तिकरण,धार्मिक सहिष्णुता और न्यायपूर्ण नेतृत्व की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, रविकिरण साहू, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, राममूर्ति मिश्रा, संदीप जैन, संभागीय प्रभारी अश्वनी परांजपे, रोहित जैन, उज्ज्वल पचौरी, जय सचदेवा, संतोष जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button