
शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने सीन का रिक्रिएशन किया। आरोपियों को सोहरा ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि राजा का मोबाइल सोनम और विशाल ने तोड़ा। राजा के सिर पर तीन वार किए गए थे। राजा पर पहला वार विशाल ने, दूसरा वार आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया। सोनम ने तीनों आरोपियों को राजा पर वार करने के लिए इशारा किया था।
सीन को रीक्रिएट करते वक्त हर उस स्थान से को देखा गया जहां घटना घटी थी और किस तरह घटी थी।
राजा पर धारदार हथियार से वार किया गया था। राजा पर वार करने सोनम ने इशारा किया था। आरोपियों ने बताया कि जिस हथियार से हत्या की थी उसे कैसे फेंका।
मेंटल हेल्थ की जांच
आरोपी सोनम की मानसिक स्थिति का भी परीक्षण पुलिस कराएगी। इसके लिए मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट भेजा जाएगा
ये था मामला (फ्लैश बैक)-
इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून पर मेघालय गए थे। राजा की पत्नी सोनम पर आरोप है कि उसने अपने पति राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या करवा दी। इसमें पता चला कि सोनम का अफेयर राज कुशवाहा से था। हत्या में राज कुशवाहा को मास्टरमाइंड बताया गया। राज कुशवाहा के तीन दोस्त विशाल,आकाश, आनंद का हत्या करने में शामिल होना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें… Sonam Raghuvanshi: सजा के खौफ से उतरा सोनम-राज के प्यार का बुखार, लगा रहे एक दूसरे पर आरोप
ऑपरेशन हनीमून” में जांच टीम में 15-20 सदस्य
मेघालय पुलिस ने हनीमून पर मेघालय आए राजा रघुवंशी हत्याकांड का पर्दाफाश करने ऑपरेशन का नाम “ऑपरेशन हनीमून” दिया था। ईस्ट खासी हिल्स मेघालय के एसपी विवेक सिम एवं शिलांग एसपी हरव्रत ने मीडिया को जानकारी दी थी कि “ऑपरेशन हनीमून” में जांच टीम में 15-20 सदस्य वा सर्चिंग टीम में 60-70 लोग शामिल थे। इस ऑपरेशन में 42 सीसीटीवी कैमरों से तस्वीरों को खंगाला गया था। आरोपी 21 मई को गुवाहाटी आ गए थे और 22 मई को शिलांग पहुंच गए थे। राजा रघुवंशी की हत्या के स्थान पर आरोपी का कपड़ा मिला जिस पर खून लगा था, वहीं सोनम का जैकेट भी मिला जिस पर खून के निशान थे। सोनम आरोपियों के साथ भी सीसीटीवी कैमरों में देखी गई थी। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम एक दिन आरोपियों के साथ गुवाहाटी में थी। उसके बाद सभी अलग अलग चले गए। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर आई थी। उसके बाद बस से यूपी पहुंची।
यह भी पढ़े… जिंदगी “समझौता एक्सप्रेस” नहीं, शादी में प्यार हो, मज़बूरी नहीं
सोनम ने गाजीपुर पहुंचकर किया था सरेंडर
एसपी का कहना था कि 7 जून को मेघालय पुलिस ने ऑपरेशन हनीमून के तहत छापेमार कार्रवाई की। इसमें तीन आरोपी पकड़े गए। तीनों के पकड़े जाने के बाद सोनम ने गाजीपुर पहुंचकर सरेंडर कर दिया क्योंकि वह समझ चुकी थी कि अब उसका बचना मुश्किल है। पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया। सोनम समेत पांच आरोपियों को मेघालय पुलिस शिलांग लेकर आई थी। दूसरे दिन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने सोनम समेत सभी आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा था। पुलिस जांच में सीन रिक्रिएशन भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसके पास आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।