शहडोल: पुलिस ने डाक्टर से पूछा- इतनी रात क्यों बैठे हो, और फिर कर दी पिटाई

शहडोल। संभागीय मुख्यालय में शुक्रवार की देर रात जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. कौशलेंद्र द्विवेदी और सोहागपुर थाने की पुलिस के बीच मारमीट का मामला सामने आया है। घटना में डाक्टर की पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की। डा. कौशलेंद्र द्विवेदी शुक्रवार की देर रात ड्यूटी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आइटीआइ के समीप स्थित अपने निवास के पास पहुंचे, तो वहां रात्रि गश्त कर रही सोहागपुर पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। पुलिस वालों ने उनसे देर रात सड़क पर होने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने पत्नी रतनमाला मिश्रा और पिता के सामने ही उन्हें बेरहमी से पीटा। डा. द्विवेदी का कहना है कि एएसआइ शुभवंत चतुर्वेदी और चालक प्रधान आरक्षक हरेंद्र सिंह ने मारपीट कि शुरुआत की। इसके बाद वहां अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और उनको पीटते हुए थाने तक ले गए और वहां भी जमकर पीटा।

Back to top button