
नई दिल्ली। एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किया है। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। वे झारखंड के भी राज्यपाल रहे हैं।
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। वे तमिलनाडु के निवासी हैं। तमिलनाडु से वे दो बार एमपी रहे हैं। वे तमिलनाडु बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन ने वंचितों के सशक्तीकरण के लिए काफी काम किया है। उन्होंने जमीनीस्तर पर काफी काम किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनने पर बधाई दी।
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए जे पी नड्डा ने नाम का ऐलान किया।
इंडिया गठबंधन ने अभी अपनी ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है।