
वृषभ: आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
मिथुन: अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा।
कर्क: दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे।
सिंह: अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जायगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी।
कन्या: दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है।
तुला: संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
वृश्चिक: जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
धनु: संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है।
मकर: दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें।
कुंभ: कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नोकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।
मीन: व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा।
– पंडित चंद्रशेखर शर्मा