आज का राशिफल: 3 जुलाई 2025 को किन राशियों पर रहेगी सितारों की मेहरबानी

03 जुलाई : मासिक दुर्गाष्टमी

मेष राशि : संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुड़ने वाले हैं। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है।

मिथुन राशि : कई दिनों से जो बात आप कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आपके राजनीतिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग हैं।

कर्क राशि : आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है।

सिंह राशि : अपने कार्य से ज्यादा आपको दूसरों के कार्यों में दखल देना पसंद है। ज्यादा बोलना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें।

कन्या राशि : लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि : नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि : दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धनलाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा।

धनु राशि : आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग न करने से दुखी होंगे। राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि : सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शरीर कष्ट संभव है। विवाद से बचें।

कुंभ राशि : शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।

मीन राशि : आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोध बहुत करते हैं, संयत रहें।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल आम ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य पाठकों को सामान्य दिशा देना है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। पोर्टल इसके फलादेश की पुष्टि नहीं करता।
Back to top button