महाराजा अग्रसेन जयंती पर चलित प्रसादम सेवा के माध्यम से भोजन वितरण

जबलपुर। जबलपुर अग्रवाल सेवा समिति के सानिध्य में चलित प्रसादम सेवा के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला, छोटे महावीर, कोतवाली बाजार में भगवान महाराजाधिराज अग्रसेन की पूजा-अर्चना, अभिषेक, हवन और महाआरती के पश्चात राहगीरों को भोजन वितरित किया गया।

चलित प्रसादम सेवा के व्यवस्थापक डॉ. सुधीर अग्रवाल ने बताया कि 4 अप्रैल 2011 से प्रतिदिन चल रही भोजन व्यवस्था के तहत अब तक 5,617 दिन पूरे हो चुके हैं। इस सेवा के माध्यम से अब तक 21 लाख 6375 लोगों ने भोजन प्राप्त किया है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल गुड्डू, जमुना प्रसाद अग्रवाल, एडवोकेट ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल छोटे बब्बा, सुनील अग्रवाल, कैलाश बब्बा, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, सुनील अग्रवाल, यतीश अग्रवाल, करोड़ी लाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, के.के. अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, धीरज अग्रवाल और सीताराम निक्की उपस्थित थे।

Back to top button