
जबलपुर। यूथ फेस्ट 2.O के अंतिम दिन रविवार को ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन देख दर्शक भी उत्साह और उमंग से झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की स्तुति से की गई। रैम्प वॉक में इंडो-वेस्टर्न लुक देखने को मिला, जिसमें कई कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए। जिसमें बेस्ट स्माइल, बेस्ट वॉक, बेस्ट कॉस्ट्यूम, मिस्टर और मिस ग्लोबल का पुरस्कार प्रतिभागियों ने अपने नाम किया।

शाम का मुख्य आकर्षण शावा शावा’ बैंड और डीजे रहा, जिसने कार्यक्रम में शमा बांध दिया। बैंड और डीजे की धुन पर विद्यार्थी झूम उठे और खूब ठुमके लगाए। दर्शक भी झूमते, नाचने नजर आए। विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी प्रतिभागियों को चेयरमैन सौरभ बड़ेरिया, संस्थापक श्री शंभू दयाल बड़ेरिया, श्रीमती आशा बड़ेरिया द्वारा सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय यूथ फेस्ट में संस्था के निदेशक डॉ. राजीव खत्री, रजिस्ट्रार प्रो. पूर्णानंद दुबे, एचआर हेड डॉ. निहारिका यादव, प्रो. वंदना पाठक, डॉ. प्रतीक मिश्रा, डॉ. सुनील पटेल, प्रो. मनीष तिवारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शावा-शावा बैंड के कलाकारों ने मन मोहा
ग्लोबल यूथ फेस्ट 2.0 के समापन पर शावा शावा बैंड के कलाकारों ने थिरकने पर मजबूर कर दिया। बैंड ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धुन बजाई। डीजे की प्रस्तुति पर हर आयु वर्ग के लोग झूमते, नाचते रहे। तीन दिन चले यूथ फेस्ट में कला के हर रंग देखने मिले। पहले दिन शुक्रवार को युवाओं ने ग्रुप डांस, फैशन शो में बाॅलीवुड का तड़का लगाया और तकनीकी खेलों में दिमागी कसरत की। वहीं दूसरे दिन शनिवार को धर्म, संस्कृति और देशभक्ति की अलख जगाई। तीसरा दिन यानि रविवार जोश-जुनून से सराबोर संगीत का रहा।
तीन दिवसीय आयोजन ने छोड़ी अमिट छाप
तीन दिवसीय ग्लोबल यूथ फेस्ट ने युवाओं और दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। कार्यकम स्थल पर मौजूद हजारों युवाओं ने कहा कि अगले वर्ष ग्लोबल यूथ फेस्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
विजयी प्रतिभागी:
मिस्टर ग्लोबल – तनय कोचर
मिस ग्लोबल – आरची यादव
मिस्टर ईव – जाग्रत बेलवंशी
मिस ईव – राशि यादव
बेस्ट वॉक – सिद्धांत याग्निक
बेस्ट वॉक– शिल्पी चक्रवर्ती
बेस्ट कास्ट्यूम – परा खान
बेस्ट कास्ट्यूम–रिमझिम गुप्ता
मिस्टर टैलेंटेड – सुजल थापा
मिस्टर टैलेंटेड– जिया साहू
बेस्ट स्माइल – साहिल
बेस्ट स्माइल –चैतन्य सिंहा
मिस्टर फोटोजेनिक – सुवीन जैन
मिस फोटोजेनिक–अनुश्री