
जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय वीरांगना महासभा के तत्वावधान में देशभर के आठ राज्यों से पधारी वीरांगनाओं ने जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत महासभा की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर राजपूत महिला एसोसिएशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने की दिशा में सार्थक चर्चा हुई और समिति ने समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
नारी सम्मान समारोह
शाम को ग्रैंड समदड़िया होटल में भव्य नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।
रानी दुर्गावती शौर्य सम्मान – अनुराधा प्रदीप सिंह
रानी पद्मावती शौर्य सम्मान – सीमा सिंह चौहान जुगी
नारी शक्ति सम्मान – डॉ. तनुश्री सिंह एवं मोनिका सिंह को प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिलाओं की ओर से माला राकेश सिंह ने की और योगेंद्र सिंह ठाकुर (युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष एवं जनभागीदारी अध्यक्ष) ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संस्थापक सह संरक्षक मानस सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वंदना सिंह, राष्ट्रीय संगठन महासचिव रश्मि सिंह एवं रॉयल राजपुताना लेडीज़ क्लब की संस्थापक डॉ. आराधना सिंह चौहान ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से महिलाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जा रहा है।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में अर्चना सिंह, रत्ना सिंह, रंजना सिंह, नीलिमा सिंह, शेफाली सिंह, विदया सिंह, प्रिया सिंह, अनुसूइ या सिंह, विजेता सिंह राजेश्वरी सिंह,मालती सिंह महिमा सिंह, श्रुति सिंह, मेघा सिंह,मोनिका सिंह अनुराधा सिंह सहित अनेक वरिष्ठ महिलाओं एवं सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।