
धन तेरस पर आप यदि सोना, वाहन, भवन या कोई बहुमूल्य वस्तु खरीदने जा रहे है तो रुकिए! अपनी राशी अनुसार विशेष मुहूर्त में करे खरीदारी जिससे आपका निवेश हो शुभ और सफल। महत्व्यपूर्ण निवेश से पहले क्या करें। जिससे मिले लाभ।
कौन से मंत्र का करें जाप और क्यूं और कैसे करे यमदीप दान। हर राशी अनुसार उपाय जो बनाये धनतेरस को सफल व समृद्ध पूरे वर्ष भर।
धनतेरस पर धन्वन्तरि पूजा के लाभ-
ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार देवताओं व दैत्यों ने जब समुद्र मंथन किया तो उसमें से कई रत्न निकले। समुद्र मंथन के अंत में भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। उस दिन कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी ही थी इसलिए तब से इस तिथि को भगवान धन्वन्तरि का प्रकटोसव मनाए जाने का चलन प्रारंभ हुआ। पुराणों में धन्वन्तरि को भगवान विष्णु का अंशावतार भी माना गया है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि का पूजन कर श्रीफल व दक्षिणा चढ़ाएं। पूजन के अंत में कर्पूर आरती करे तथा धन्वन्तरि जी की कृपा से सुख-समृद्धि आरोग्यता को प्राप्त करें।
यम दीपदान-
धनतेरस पर भगवान यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो धनतेरस के दिन दीपदान करता है उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता। इस मान्यता के पीछे पुराणों में वर्णित कई कथा है। अकाल मृत्यु से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को धनतेरस के दिन पूजन और दीपदान विधिपूर्वक करना चाहिए। जहां यह पूजन होता है, वहां अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता। यदि आप आज संध्याकाल में घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं तथा उस दीपक में दो काली गुंजा डाल दें तो वर्ष भर आपको आर्थिक, शारीरिक रूप से परेशानी नहीं होगी।
सबके लिए उपाय-
यदि आज की रात से प्रारंभ कर भाईदूज तक स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जप करें तो मां लक्ष्मी की कृपा निरंतर बरसती रहेगी।
ऊँ ऐं क्लीं सौ:
राशि अनुसार कब करें खरीददारी-
दोपहर 12:50 से 03:20 बजे तक- मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोग इस मुहूर्त में खरीददारी करें।
शाम 03:50 से 06:54 बजे तक- वृष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।
शाम 06:55 से 08:20 बजे तक- मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए शाम का ये मुहूर्त सबसे अच्छा रहेगा।
शाम 08:20 से 10:50 बजे तक- कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।
शाम 05:51 से 07:36 वृष लग्र (स्थिर लग्र)- सभी राशि वाले इस स्थिर लग्र में पूजा कर सकते हैं।
मेष-
मेष राशि के जातक इस धन तेरस पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उससे पहले तांबे की वस्तु से खरीददारी शुरू करें। इस शुभ पर्व पर इस वर्ष आपके लिए भूमि, भवन में निवेश भी लाभ दायक होगा।
क्या करें- घर के मुख्य द्वार पर तेल के दीपक में दो काली कौड़ी डालें।
वृष-
स्वर्ण में या किसी बड़े निवेश से पूर्व (रजत) चांदी की कोई वस्तु (पात्र, मूर्ति) व थोड़े से चावल की खरीददारी करना शुभ होगा।
क्या करें- दो कमलगट्टे व खोये का मिस्ठान माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें।
मिथुन-
स्वर्ण या किसी विशेष निवेश से पूर्व कांसे की गणेश जी की मूर्ति व हंस का जोड़ा खरीदना चाहिए।
क्या करें- केले के दो पौधे रोपकर उनकी देखभाल करें तथा उनके फलों को नहीं खाएं।
कर्क-
धन तेरस के इस विशेष पर्व पर धन प्राप्ति के लिए आप स्फटिक या चांदी का श्री यंत्र खरीदें फिर कोई और खरीदारी करें तो आपके लिए अत्यंत शुभ और विशेष फल देने वाला रहेगा।
क्या करें- रात्रिकाल में भवन के पूजन स्थान पर रात्रि जागरण करें।
सिंह-
सिंह राशि वाले जातको कों तांबे का कोई पात्र खरीदकर स्वर्ण में निवेश अवश्य करें, इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।
क्या करें- आक की रूई का दीपक संध्या समय किसी तिराहे पर रखें।
कन्या-
कांसे व हाथीदांत से बनी हुई वस्तु खरीद कर आप अपने गाढ़े धन का निवेश करेंगे तो निश्चित लाभ प्राप्त होगा।
क्या करें- बरगद से पांच फल लाकर उसे लाल चंदन में रंगकर नए लाल वस्त्र में कुछ सिक्कों के साथ बांधकर अपने घर अथवा प्रतिष्ठान में रखें।
तुला-
चांदी का श्री यंत्र, आभूषण या सिक्का अवश्य खरीदें फिर अन्य कोई निवेश करें, तब लाभ निश्चित है।
क्या करें- पीपल के पांच पत्ते लेकर उन्हें पीले चंदन में रंगकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
वृश्चिक-
तांबा, पंचधातु का पात्र या इनसे बना श्री यंत्र और स्वस्तिक ख़रीदे उसके साथ थोडा सा गेंहू, गुड़ घर लाये फिर कोई अन्य खरीददारी या निवेश करें।
क्या करें- संध्या समय पीपल वृक्ष के समीप तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।
धनु-
थोड़ी सी केसर, हल्दी अवश्य ख़रीदे, फिर अगर सोना खरीदना ही है तो भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की सोने की मूर्ति खरीदें या अपनी पसंद के आभूषण भी ले सकते हैं।
क्या करें- गुलर के ग्यारह पत्तों को मोली से बांधकर यदि किसी वट वृक्ष पर बांधे तो आर्थिक कष्ट से मुक्ति होकर सम्पन्नता मिलेगी।
मकर-
मकर राशि वाले जातक सर्वप्रथम घर की सजावट हेतु कोई भी सामान अवश्य खरीदें, फिर अपनी रूचि अनुसार निवेश करें तो लाभ मिलेगा।
क्या करें- व्यवसाय में हानि से बचने हेतु गाय को चारा डालें।
कुंभ-
आप लोहे की कोई वस्तु के साथ यदि नीलम खरीदें फिर विद्युत उपकरण, भवन, भूमि, वाहन, स्वर्ण आदि में निवेश करें तो लाभ मिलेगा।
क्या करें- यदि एकांत स्थान के कुएं का जल लाकर किसी पीपल वृक्ष पर चढ़ाएं, तिल के तेल का दीप अर्पित करें तो कर्जमुक्त हो सकते हैं।
मीन-
घर के सौंदर्य में वृद्धि करने वाली वस्तुओं की खरीदारी से प्रारंभ कर यदि निवेश किया तो लाभ अवश्य मिलेगा।
क्या करें- संध्याकाल में लक्ष्मीजी के मंदिर में नारियल, चुनरी, मिश्री चढ़ाएं।