बिहार चुनाव: सामाजिक न्याय से दिखाया कर्पूरी ठाकुर ने रास्ता, एनडीए ने सुशासन का दिया आकार

पीएम मोदी ने समस्तीपुर में कहा

समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली से बिहार चुनाव का बिगुल फूंका। पीएम ने कर्पूरी ग्राम में सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया। इसके बाद पीएम ने कर्पूरी ठाकुर के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वे समस्तीपुर गए और वहां जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए के सुशासन की चर्चा की और विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधा। समस्तीपुर के बाद पीएम मोदी ने बेगूसराय में भी आमसभा को संबोधित किया।

बिहार में कर्पूरी ठाकुर अहम क्यों

बिहार में पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता थे कर्पूरी ठाकुर। समस्तीपुर के पितौझियां गांव में 1924 में कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ। वे 1952 में पहली बार चुनाव जीते और फिर कभी नहीं हारे। वे बिहार में दो बार डिप्टी सीएम रहे। वे बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने।

पीएम के भाषण की प्रमुख बातें

  • छठ महापर्व पर लोगों को बधाई दी।
  • मिथिलांचल में अति पिछड़े वर्ग को साधने के लिए एनडीए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
  • जननायक कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों के लिए काफी कार्य किया। इसलिए वे सबसे पहले कर्पूरी ग्राम गए और वहां उनको नमन करते हुए उनके परिवार से मिले।
  • पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने अति पिछड़े वर्ग को प्राथमिकता दी।
  • पीएम ने कहा कि एनडीए ने दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता दी। सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया।

विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी व कांग्रेस के लोग करोड़ों के घोटालों में जमानत पर हैं। पीएम ने आरोप लगाया कि लठबाज एक-दूसरे को निपटाने में लगे हुए हैं। वे जननायक की उपाधि चोरी कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि पहले 12 से अधिक जिलों में नक्सलवाद था लेकिन नक्सलवाद मुक्त बिहार मोदी की गारंटी है। जंगलराज वालों को दूर रखिए, हमने अति पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है।

बेगूसराय में यह कहा

पीएम मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर व गायिका शारदा सिंहा को याद करते हुए बेगूसराय में जनता को संबोधित किया। छठ मैया के त्योहार के एक दिन बाद शुरू होने पर वहां उपस्थित महिलाओं की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मोदी ने कहा कि हमने जंगलराज को सुशासन में बदला, अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है। मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अक्टूबर 2005 का वह समय था जब आपके माता-पिता ने जंगलराज से बिहार को मुक्त किया था। युवाओं के वोट की ताकत पर कहा कि आपकी वोट की ताकत से बिहार में समृद्धि होगी। मोदी ने अपने भाषण में महागठबंधन पर निशाना लगाया, वहीं दूसरी ओर बिहार में एनडीए के शासन में अपनी उपलब्धियों को बताया।

Back to top button