
जबलपुर। श्रीराम मंदिर मदन महल में श्रीराम-विवाह पंचमी उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। “बड़ा सुन्दर बना मेरे राम का मंदिर, मेरे झोपड़ी में राम आये हैं” जैसी मन मोहक भजनों के साथ भक्तों ने ढोलक-मंजीरों की थाप पर नृत्य कर महोत्सव का आनंद लिया। श्रीराम और माता सीता के वैवाहिक वर्षगाठ के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति-भाव का अद्भुत वातावरण बना रहा।
समारोह और पूजन विधि
अयोध्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों से श्रीराम मंदिर अयोध्या में धर्म-ध्वजारोहण के पश्चात् इसी दिन पंचमी तिथि पर श्रीराम एवं माता सीता को वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में श्रद्धापूर्वक सम्मानित किया गया। श्रीराम मंदिर मदन महल में साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी की उपस्थिति में महिला समिति द्वारा श्री सुंदरकांड और श्री हनुमान चालीसा का पाठ तथा आरती की गई और अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
भक्तों और संगठनों की उपस्थिति
इस अवसर पर श्रीमती गीता पाण्डेय, प्रेम गुलाटी, सुनीता अरोरा, रुकमनी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, गीता बत्रा, अंजू खत्री सहित महिला मंडल की बड़ी संख्या और इंद्रमोहन भाटिया, गुलशन मखीजा, श्याम साहनी, रमेश शर्मा, जितिन नारंग, मनीष पोपली, नवीन हांडा, विनोद दुबे, विष्णु पटेल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भक्तों ने भजनों में भाव-विभोर होकर भाग लिया और वातावरण भक्तिभाव से सराबोर रहा।

श्रीराम रक्षा स्तोत्र और 1100 बार हनुमान चालीसा पाठ
जबलपुर में बृहन्महाराष्ट्र मंडल के “शतक गौरव वर्ष” के अंतर्गत समन्वय सेवा केंद्र के जयनारायण सभागृह में 25-11-25 को बृहन्महाराष्ट्र मंडल व समन्वय सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी और उनकी शिष्य मंडली, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के प्रधान कार्यवाह श्री दिलीप कुम्भोजकर, विभागीय कार्यवाह मंजुषा देशमुख, संयोजक मनीषा तिवारी, भालचंद्र टांकसाले इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नीलेश दाभोलकर, श्री दिलीप कुंभोजकर एवं अनिल राजूरकर तथा स्वामी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। तत्पश्चात् श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ और सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ सम्पन्न हुआ, साथ ही राम नाम का जाप एवं आरती भी की गई। कार्यक्रम के अंत में स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी ने कहा कि अयोध्या धाम में धर्म ध्वज रोहण के शुभ मुहूर्त पर यह आयोजन एक सार्थक एवं सुखद संयोग साबित हुआ।
इस आयोजन में मृणालिनी कुम्भोजकर, प्रगति दाभोलकर, जयंत खारपाटे, नितिन देसाई, छाया दवंडे, जया पागे, शोभा बापटे, विद्येश भापकर आदि ने सहयोग प्रदान किया।

अयोध्या में धर्म ध्वजारोहण पर हर्ष
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने पर धर्म ध्वज रोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में सरसंघचालक मोहन भागवत व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधि-विधान के साथ धर्म ध्वज रोहण किया।
स्थानीय स्थल पर पूजन-अर्चन और श्रद्धालुओं की भागीदारी
इस अवसर पर परम पूज्य श्रीमद् जगदगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज, श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन मखीजा, लकी भटिया, शरद काबरा, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, के.के. बस्सी, विध्येश भापकर, जगदीश साहू, डॉ. संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, संजय पटेल, मनोज यादव सहित अनेकों भक्तजन उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन तथा आरती में भाग लेकर हर्ष व्यक्त किया। नरसिंह मंदिर गीता धाम परिवार ने भी इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।