जबलपुर में 18 जुलाई को होगा ‘बोलावा विठ्ठल’ भक्तिमय संगीत कार्यक्रम, मुग्धा वैशंपायन देंगी प्रस्तुति

जबलपुर। संस्कारधानी के संगीत प्रेमियों और विठ्ठल भक्तों के लिए शनिवार, 18 जुलाई को एक विशेष भक्तिमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। रसरंग, दत्त भजन मंडळ, महाराष्ट्र शिक्षण मंडळ तथा संगीत समाज के संयुक्त तत्वावधान में “बोलावा विठ्ठल” भक्तिमय संगीत कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन में शाम 6 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में मुंबई की प्रसिद्ध संस्था पंचम निषाद अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगी।

सारेगामा लिटिल चैंप्स की विजेता मुग्धा वैशंपायन देंगी प्रस्तुति

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण सारेगामा लिटिल चैंप्स की विजेता रह चुकीं प्रख्यात गायिका मुग्धा वैशंपायन होंगी। उनके साथ सुप्रसिद्ध गायक प्रथमेश लघाटे भी अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। दोनों कलाकार अभंग, ओवी, भजन और भक्तिमय रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मराठी भक्ति संगीत के साथ हिंदी भजनों का भी समावेश रहेगा।

धनश्री लेले करेंगी कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का निवेदन मराठी जगत की प्रख्यात विदुषी एवं अमृत वक्ता धनश्री लेले द्वारा किया जाएगा। उनके प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को और भी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा मिलेगी।

प्रवेश रहेगा पूर्णतः निःशुल्क

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। सभी संगीत प्रेमियों, विठ्ठल भक्तों एवं शहरवासियों से इस भक्तिमय संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

इन लोगों ने की उपस्थिति की अपील

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डॉ. जितेंद्र जामदार, अभय गोरे, विजय भावे, प्रमोद पाठक, डॉ. उमाशंकर शर्मा, शशांक दातार, उदय परांजपे, शरद आठले, विश्वास पाटणकर, रवींद्र परांजपे, डॉ. विवेक कर्महे तथा विध्येश भापकर ने संस्कारधानी के रसिक श्रोताओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

रिपोर्ट: विध्‍येश भापकर

Back to top button