सोनम वांगचुक व अभिजीत दीपके का अनशन खत्म

नई दिल्ली। जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर हजारों की संख्या में सीजेपी के समर्थक व छात्रों ने मार्च किया। ऐसा माना जा रहा है कि करीब 10 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी मार्च के लिए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके ने अनशन तोड़ दिया है। सीजेपी के प्रतिनिधियों ने जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने अपील की है कि जो प्रदर्शन करना है, वह शांतिपूर्ण तरीके से करें। सोशल मीडिया पर अफवाह पर ध्यान न दें। सीजेपी के प्रदर्शन में कई सुरक्षाकर्मी, जवान घायल हुए।

जंतर-मंतर से हटे प्रदर्शनकारी

सीजेपी के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटा दिया है। इसके पहले सुबह जंतर-मंतर से सीजेपी के समर्थक व देशभर से आए छात्रों ने संसद की ओर मार्च शुरू किया था।

बातचीत सौहार्दपूर्ण रही

जेपी नड्डा ने एक्स पर ट्वीट किया कि सीजेपी के प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई। उनसे धरना खत्म करने की अपील की है। वहीं सीजेपी के प्रतिनिधियों ने कहा कि जेपी नड्डा ने उनकी बातों को ध्यान से सुना।

Back to top button