पीएम आवास के पास धरना दे रहे राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली। पीएम आवास 7 लोककल्याण मार्ग पर धरना दे रहे राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया। बाद में अखिलेश यादव और उनके समर्थकों को भी हिरासत में ले लिया गया। उन्हें भी छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।

शाम को अचानक धरना

शाम को अचानक राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेस नेता पीएम आवास के पास धरने पर बैठे। 7 लोककल्याण मार्ग हाई सिक्योरिटी जोन है। कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन की खबर लगते ही राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से बात करने पहुंचे। राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह से बात करके अपनी बात कही लेकिन धरना-प्रदर्शन नहीं रोका।

राहुल गांधी के 7 लोककल्याण मार्ग पर धरना-प्रदर्शन करने की खबर लगते ही धीरे-धीरे अन्य नेता व कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंचने लगे। पुलिस ने हाई सिक्योरिटी जोन को देखते हुए वहां पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

ये है मांग

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी पिछले दो माह से पेपर लीक के इस मुद्दे को उठा रहे थे। यूथ अपने स्तर पर सड़क पर उठे। जयपुर, हैदराबाद, कई जगह इस मामले में प्रदर्शन हुए। विपक्ष का काम है जहां मौका मिले देश की जनता के साथ खड़ा होना। कांग्रेस की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। छात्रों की मांगें पूरी हों। पेपर लीक मामले व छात्रों पर लाठीचार्ज की संसद में चर्चा हो।

जंतर-मंतर पर भी धरना-प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर सीजेपी का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल, सुप्रिया सुले, संजय सिंह पहुंचे।

आप का तंज

राहुल गांधी के धरना-प्रदर्शन करते ही आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने एक्स पर ट्वीट करके कहा कि पीएम मोदी ने सीजेपी के धरना-प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए कांग्रेस को अपने घर के सामने धरने पर बैठा दिया।

नहीं माने राहुल गांधी

शाम को जितेंद्र सिंह ने सबसे पहले पहुंचकर राहुल गांधी से बात की लेकिन राहुल गांधी धरने पर बैठे रहे। इसके बाद जितेंद्र सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे और कुछ देर बाद दोबारा राहुल गांधी से मिलने धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से बात की लेकिन राहुल गांधी ने धरना जारी रखा।

हिरासत में लिया

पुलिस ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत अनेक विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

Back to top button