जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर गैसाबाद में निकला भव्य जुलूस, उमड़ा जनसैलाब

मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए मॉझार पहुंचा, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

हटा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गैसाबाद में बुधवार को उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। पूरे मार्ग में लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन की खुशी मनाई।

मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस

जुलूस की शुरुआत गैसाबाद की मस्जिद से हुई। यहां से जुलूस तिरगड्डा होते हुए थाना परिसर के सामने से निकला और कृष्ण कुंज नगर पहुंचा। इसके बाद जुलूस बस स्टैंड होते हुए मॉझार पहुंचा, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ जुलूस का समापन हुआ।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, मुराछ चौकी प्रभारी बी.एस. चौहान, प्र.आ. तुलसीराम पटेल, आर. सोनू कुर्मी सहित पुलिस स्टाफ पूरे मार्ग पर तैनात रहा। पुलिस द्वारा जुलूस के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।

बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल

जुलूस में अजीज खां, जुम्मन शाह, लल्लू खां, मगन शाह और यासीन खां सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। डीजे की धुन और धार्मिक नारों के बीच लोगों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियां मनाईं। जुलूस के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।

रिपोर्ट: जिमी नगरिया

Back to top button