
जबलपुर। वृंदावन की कुंज गली, महारास, जगन्नाथ पुरी, लड्डू गोपाल का झूलन उत्सव, कारागार में श्रीकृष्ण प्राकट्य, जमुना नदी में वसुदेव के सिर सूपे पर बाल गोपाल सहित श्रीकृष्ण के अनेकों मनोहारी श्रृंगार दर्शन की झांकियों ने दर्शकों को मोह लिया।

श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में आज तृतीय दिवस श्री राम मंदिर मदन महल में भगवान कृष्ण की झांकी सजाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, गीता पाण्डे, सुनीता चावला, डॉ. वाणी अहलूवालिया ने किया।

इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका समाजसेवी श्रीमती नम्रता भाटिया, रुचि गुलाटी ने निभाई।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिभा भापकर, संगीता शर्मा, भावना मल्होत्रा, सविता भाटिया, नैन्सी गुप्ता, संगीता सेठ, देवबाला चौबे, विजया अरोरा, रुक्मणि अग्रवाल, गीता बत्रा, सपना जायसवाल, रितु चौरसिया, श्रीजन कुशवाहा, तेजस्वनी, मोहित यादव, विभूति जग्गी, सेजल श्रीवास्तव ने भाग लिया और सहयोग किया।

श्रीराम मंदिर मदन महल के मनोज शर्मा, प्रवेश खेड़ा, विध्येश भापकर, जितिन नारंग, मनीष पोपली, रमेश शर्मा, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. एच. पी. तिवारी, पवन मरवाहा, रमन पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

आज नरसिंह मंदिर में बरसाने का मेला
आज नरसिंह मंदिर में प्रातः 11:00 से 6:00 बजे तक वृंदावन की तर्ज पर प्रसिद्ध बरसाने का मेला आयोजित है। सभी श्रद्धालुओं से उपस्थित होने की अपील अंजू भार्गव, एनिमा भार्गव, सुधा शर्मा आदि महिलाओं ने की है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की बैठक 1 सितंबर को
श्री सनातन धर्म महासभा की जन्माष्टमी शोभायात्रा की तैयारियों की अंतिम बैठक 1 सितंबर को सायंकाल 4:30 बजे श्री गोपाल लाल जी मंदिर, हनुमानताल में आयोजित है।

रिपोर्ट: विध्येश भापकर