
विकासशील भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान है। देश की मजबूत अर्थव्यवस्था और सुदृढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में शिक्षकों द्वारा शिक्षित युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
यह विचार सांसद आशीष दुबे, पार्षद प्रतिभा भापकर और चमन श्रीवास्तव ने वसुंधरा विकास समिति द्वारा वसुंधरा कॉलोनी, चेरीताल में आयोजित वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए।

वरिष्ठ शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षक सम्मान समारोह में वयोवृद्ध शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं हीराबाई सोनी, मैनेजर ओझा, प्रतिभा दुबे, आशा यादव, दीप्ति ठाकुर, आलोक चनपुरिया, आर.के. सोनी, श्याम सोनी, ममता खरे, वंदना वर्मा, दवे और नीरज दुबे सहित अन्य शिक्षकों का सम्मान किया गया।

योग में स्वर्ण पदक विजेता मैथिली मटोलिया का अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान योग में खेलो इंडिया स्वर्ण पदक विजेता मैथिली मटोलिया का भी अभिनंदन किया गया। उनकी उपलब्धि पर आयोजकों ने उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

सांसद और पार्षद का भी किया सम्मान
इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे और पार्षदों का विशेष रूप से अभिनंदन पत्र, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में के.बी. दुबे, सुनील श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, विवेक खरे, गौरव श्रीवास्तव, नरेंद्र साहू, गुलाब चौकसे, कैलाश नेमा, डी.पी. मिश्रा, ममता श्रीवास्तव, कल्पना तिवारी, राहुल जैन, नरेंद्र खरे, अक्षांश श्रीवास्तव, आर.के. राजमिस्त्री, सीताराम नेमा, अनिल ठाकुर, प्रशांत महानूर, शैलेश पटेल, ब्रजेश नेमा, अंबर दुबे, महेश बागरी, श्रेय अग्रवाल, निशांत गुलाबवानी, नितिन पांडे, वैभव मांडले, योगेश बिलोहा, संकल्प पाठक, रनेश खरे, राजेंद्र ब्यौहार, हेमंत दवे, नितिन नामदेव और शंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों और वसुंधरा कॉलोनी के रहवासियों ने भी सहभागिता की।