छात्रों के पास आयुष मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने का अभी भी मौका

भोपाल। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग व राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश के आधार पर दोनों बोर्डों से मान्यता प्राप्त निजी आयुष कॉलेजों की 15 प्रतिशत ऑल इण्डिया कोटे की तृतीय चरण की काउंसलिंग में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिये एमपी ऑनलाइन के मार्फत नीट यूजी 2025 के पात्र उम्मीदवार 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक पंजीयन होगा। रिक्त सीटों की स्थिति 22 अक्टूबर को व मेरिट प्रकाशन 24 अक्टूबर को, च्वाइश फिलिंग, लॉकिंग व एडिट 25 से 26 अक्टूबर तक, सीट आवंटन 28 अक्टूबर को, अभिलेख सत्यापन व अस्थाई प्रवेश पं खुशीलाल शर्मा शा आयुर्वेद कॉलेज भोपाल में रिपोर्टिंग कर 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा।

स्टेट कोटे की काउंसिलिंग इस तरह होगी

इसी प्रकार स्टेट कोटे के तृतीय चरण काउंसलिंग में रिक्त सीटों पर शासकीय, स्वशासी एवं निजी मान्यता प्राप्त आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान कॉलेजों में प्रवेश के लिये आवेदक नीट यूजी 2025 के पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीयन 22 से 24 अक्टूबर तक, हेल्प सेंटर्स पर अभिलेख सत्यापन 23 से 25 अक्टूबर तक, रिक्त सीटों की स्थिति व मेरिट प्रकाशन 27 अक्टूबर 2025 को, च्वाइश फिलिंग लॉकिंग 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक, सीट आवंटन 3 नवंबर को, महाविद्यालयों में अस्थाई प्रवेश 04 नवंबर से 06 नवंबर तक ले सकते हैं।

प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, इंदौर, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, छतरपुर, बालाघाट समेत विभिन्न स्थानों में 09 शासकीय आयुष मेडिकल कॉलेज समेत 60 से ज्यादा आयुष कॉलेजों में पांच हजार से ज्यादा आयुष यूजी सीटें हैं। दो चरण की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि अभी भी लगभग 35 फीसदी से ज्यादा आयुष स्नातक की सीटें रिक्त हैं। छात्र एमपी ऑनलाइन अथवा संचालनालय आयुष की आधिकारिक वेबसाइट के संपर्क में बने रहें।

छात्र काउंसिलिंग में शामिल हों

अगर रजिस्ट्रेशन कराने से कोई छात्र छूट गया है तो पुन: मौका है रजिस्ट्रेशन कराकर काउंसलिंग में शामिल हों। छात्र दिग्भ्रमित न हों और मान्यता प्राप्त आयुष कॉलेजों में ही प्रवेश लें। नीट क्वालीफॉयड व शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया से लिये प्रवेश ही वैध हैं।

डॉ राकेश पाण्डेय
राष्ट्रीय प्रवक्ता – आयुष मेडिकल एसोसिएशन

Back to top button