नरसिंह मंदिर प्रांगण बना वृंदावन, आकर्षक बरसाने का मेला आयोजित

जन्माष्टमी के उपलक्ष्‍य में आयोजित मेले में श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी

जबलपुर। श्रीकृष्ण वृंदावन मथुरा में माखन-मिश्री के भोग के साथ, बाल गोपाल युवाओं के साथ वनसंचार में सामूहिक रूप से भोग लगाते हैं।

श्री राधा रानी बरसाने में विभिन्न स्वरूपों की पोशाकों, बांसुरी, मुकुट और ग्वाल-बाल, गौ माता सहित मोर मुकुट और भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजन-अर्चन आरती में उपयोगी वस्तुओं को मेले में प्रदर्शित किया।

श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में आज चतुर्थ दिवस नरसिंह मंदिर में आकर्षक बरसाने के मेले का शुभारंभ पूज्य श्रीमद् जगतगुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज के साथ महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, कीर्ति अभिलाष पांडे, श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, अंजू भार्गव, सुनीता चावला, डॉ. वाणी अहलूवालिया ने किया।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से संबंधित बाल लीलाओं से संबंधित अंग-वस्त्र व सभी वस्तुएं दर्शाई हुई थीं।

बरसाने के मेले को सजाने-संवारने और भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी सरकार के श्रृंगार, भोग, साज-सज्जा में अणिमा भार्गव, शिल्पी कुशवाहा, मोनू कुशवाहा, हेमंत राव, वंदना नामदेव, अर्चिता नामदेव, अक्षत नामदेव, रितु चौरसिया, रुचि गुलाटी, कल्पना तिवारी, सुमन बर्मन ने अथक प्रयास किए।

बरसाने के मेले में पार्षद मधुबाला राजपूत, सोनिया रंजीत सिंह, प्रतिभा भापकर, प्रिया संजय तिवारी, पूजा श्रीराम पटेल सहित प्रिया चौधरी, इन्दु राजेन्द्र प्यासी, लोकराम कोरी, नंदलाल अग्रवाल, इन्दु साहू, विध्येश भापकर, जगदीश साहनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भक्तजनों की उपस्थिति रही।

मुकुट-बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता

आज श्री गोपाल लाल जी महाराज मंदिर, हनुमानताल में दोपहर 3 बजे श्री राधा-कृष्ण के स्वरूपों को सजाने में उपयोगी मुकुट-बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित है।

सभी से उपस्थिति का आग्रह सनातन धर्म महासभा जबलपुर ने किया है।

Back to top button