बिहार चुनाव 2025- आरजेडी का वोट शेयर सबसे अधिक लेकिन सीट घटीं

पटना। बिहार चुनाव 2025 के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। इस चुनाव में जहां एम-वाय के मायने बदले वहीं राजनैतिक विश्‍लेषकों को नए सिरे से इसको आकलन की जरूरत पड़ी। आरजेडी का वोट शेयर इस चुनाव में सबसे अधिक रहा लेकिन सीटें घट गईं। वहीं फ्रेंडली फाइट और एआइएमआइएम ने महागठबंधन को नुकसान पहुंचाया। 15 नवंबर को कांग्रेस ने बिहार चुनाव का मंथन करने मल्ल्किार्जुन खरगे के घर पर बैठक की। राहुल गांधी ने कहा कि पहले से ही स्‍पष्‍ट नहीं था चुनाव। वहीं एलजेपी-आर प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

ये रहे चुनाव परिणाम

एनडीए- 202 सीट जीती पिछले चुनाव की तुलना में 77 सीट बढ़ीं। एनडीए का वोट शेयर 46.57% रहा वहीं 2020 में वोट शेयर 34.79% था।

पार्टी – जीत – वर्ष 2020– वोट शेयर – 2020 में वोट शेयर
बीजेपी – 89 – 15 सीट बढ़ी – 20.08 % – 19.36%
जदयू – 85 – 42 सीट बढ़ी – 19.25% – 15.34%
एलजेपी- 19 – 18 सीट बढ़ी – 4.98% – 5.76%
अन्‍य – 9 – 5 सीट बढ़ी – 2.23 %

महागठबंधन – 35 सीट जीती, पिछले चुनाव 2020 की तुलना 75 सीट घटी। वोट शेयर 37.74% रहा वहीं 2020 में 34.79% था।

पार्टी – जीत – वर्ष 2020– वोट शेयर – 2020 में वोट शेयर
आरजेडी- 25 – 50 सीट घटी – 23% – 23.05%
कांग्रेस – 06 – 13 सीट घटी – 8.71% – 9.53%
वामदल- 3 – 13 सीट घटी – 4.18% – 3.54%
अन्‍य – 1 – 3 सीट घटी – 1.73%

आरजेडी का वोट शेयर सबसे अधिक

आरजेडी का वोट शेयर 23% रहा लेकिन 50 सीट घट गईं। वहीं सबसे अधिक सीट जीतने वाली बीजेपी का वोट शेयर 20.08 % रहा और 15 सीट बढ़ी। आरजेडी का वोट शेयर पिछले चुनाव के मुकाबले घटा भी नहीं।

चिराग का कमाल

बिहार में एलजेपी-आर चिराग पासवान की पार्टी ने कमाल किया। 29 सीट में से 19 सीट पर जीत हासिल की। पिछली बार एलजेपी ने अलग लड़कर जदयू को नुकसान पहुंचाया था।

फ्रेंडली फाइट और एआइएमआइएम का असर

महागठबंधन में 12 सीटों पर फ्रेंडली फाइट थी। जिसमें कांग्रेस और आरजेडी आमने सामने थे। इससे 8 सीटें एनडीए ने जीत लीं। वहीं एआइएमआइएम ने 29 सीटों पर चुनाव लड़कर 5 सीटें जीत लीं। इससे मतदाता का बड़ा वर्ग एआइएमआइएम के समर्थन में चला गया। इससे भी कांग्रेस और आरजेडी को नुकसान हुआ। जबकि एआइएमआइएम पहले आरजेडी और कांग्रेस को पत्र लिख चुका था कि वह चाहें तो उनके साथ चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन महागठबंधन ने उनको जगह नहीं दी। इससे महागठबंधन को ही नुकसान हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह होगा भव्‍य

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना बताई जा रही है। इससे समारोह भव्‍य होगा। बिहार में सीएम नीतीश कुमार ही होंगे, इसका डिक्‍लेरेशन अभी तक नहीं हुआ है लेकिन यह माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की केवल औपचारिक घोषणा ही की जानी है।

Back to top button