
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रथम आगमन पर जबलपुर में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। संस्कारधानी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलक-पांवड़े बिछाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
10 किलोमीटर लंबे रैली मार्ग में 100 से अधिक मंचों से पुष्पवर्षा
श्री खंडेलवाल के स्वागत में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से रैली की शुरुआत हुई, जो उत्तर विधानसभा स्थित मानस भवन तक पहुंची। लगभग 10 किलोमीटर लंबे रैली मार्ग में 100 से अधिक मंचों से पुष्पवर्षा की गई और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।

रथ से किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
रैली के दौरान श्री खंडेलवाल ने रथ से ही जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनें और समाज में आदर्श स्थापित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को पूर्ण करने के लिए कार्यकर्ताओं से योगदान की अपील की।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से रैली का शुभारंभ
धनवंतरि नगर चौराहे से रैली की शुरुआत हुई जो पिसनहारी की मढ़िया होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंची। वहां पुष्पांजलि अर्पित कर रथ में सवार होकर प्रदेश अध्यक्ष ने रैली को आगे बढ़ाया। रैली त्रिपुरी चौक, सुपाताल, शारदा चौक, एलआईसी, मदनमहल चौक, नागपाल गार्डन, आध्यात्मिक चौक, शास्त्री ब्रिज और तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंची।

सामाजिक संगठनों और विभिन्न मोर्चों से किया गया स्वागत
स्वागत रैली में भाजपा के सभी मोर्चों – महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा – के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे वैष्णो देवी यात्रा समिति, विप्र संघ, पंजाबी महासंघ, साहू समाज, पाटीदार समाज, मदनमहल व्यापारी संघ, टिम्बर मर्चेंट एसोसिएशन आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

युवा मोर्चा की दोपहिया वाहन रैली बनी आकर्षण का केंद्र
युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों के साथ प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में रैली में शामिल हुए। उनके जोश और उत्साह ने पूरे शहर को ऊर्जा से भर दिया।
वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
स्वागत समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद कविता पाटीदार, सांसद आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, मंत्री नंदनी मरावी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटियां, रविकिरण साहू सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने भी किया स्वागत
पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व अध्यक्ष प्रभात साहू, सुभाष रानू तिवारी, डॉ. जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, एस.के. मुद्दीन, संदीप जैन, महामंत्री पंकज दुबे, राजेश दहिया, रजनीश यादव, राजेश राय, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, शरद अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।