CJI: जस्टिस बीआर गवई बने नए सीजेआई

नई दिल्ली। जस्टिस बीआर गवई ने देश के 52 वें सीजेआई के रूप में पद भार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस बीआर गवई को शपथ दिलाई।
जस्टिस बीआर गवई का जन्म 24नवम्बर 1960 को अमरावती में हुआ। उन्होंने कानून की पढ़ाई अमरावती में की। उन्होंने 25 साल की उम्र में वकालत शुरू की।1985 में नागपुर में बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच में वकालत शुरू की। 2003 में बॉम्बे हाईकोर्ट के एडिशनल जज नियुक्त हुए।12 नवंबर 2005 को स्थायी जज बने।24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट जज बने। जस्टिस बीआर गवई सीजेआई बनने वाले पहले बौद्ध हैं। उनके पिता रामकृष्ण सूर्यभान गवई ने बौद्ध धर्म अपनाया था। उनके पिता समाज सेवक और आंबेडकरवादी आंदोलन के बड़े नेता थे। उनके पिता रामकृष्ण सूर्यभान गवई लोकसभा सांसद थे वा बिहार, सिक्कम, केरल के राज्यपाल भी रहे हैं। जस्टिस बीआर गवई नोटबंदी, अनुच्छेद 370, इलेक्ट्रोल बॉन्ड जैसे महत्वपूर्ण मामलों में फैसला सुनाने वाली बेंच का हिस्सा थे। जस्टिस बीआर गवई छह माह बाद 23नवंबर को रिटायर होंगे।

Related Articles

Back to top button