
नई दिल्ली में लाल किले के पास, मेट्रो स्टेशन के गेट-1 के पास 10 नवंबर की शाम को करीब 6.55 बजे कार में धमाका हो गया। धमाके से आसपास खड़ी गाडि़यों में भी आग लग गई। धमाके से करीब 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। धमाका इतना जोर का था कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए।
धमाके के बाद मौके पर फायर ब्रिगेट की टीम पहुंची। मौके पर तुरंत एंबुलैंस को भेजा गया और घायलों को एलएनजीपी अस्पताल भेजा गया। एनआइए की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। सीआरपीएफ के डीआइजी भी मौके पर पहुंचे। धमाके के बाद दिल्ली, यूपी, मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एनआइए चीफ से बात की।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलझा ने मीडिया को बताया कि एक स्लो मूविंग वीकल था जो रेड लाइट के पास रुका उसके बाद वहां ब्लास्ट हुआ।एनआइए, एफएसएल की टीम आ चुकी है। इसका आकलन किया जा रहा है। कुछ लोगों की मौत हुई है। कुछ घायल हुए हैं।
मौके पर उपस्थित लोगों ने यह कहा-
मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि बहुत तेज धमाका हुआ। लोगों को घायल देखा तो चौंक गए।