‘डायबिटीज अक्रॉस लाइफ स्पैन’ विषय पर मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 18 को

जबलपुर। विशुद्ध हेल्थकेयर जनसेवा समिति द्वारा डायबिटीज जैसी गंभीर और तेजी से बढ़ती बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध एवं तकनीकों पर चर्चा के उद्देश्य से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन होटल सत्य अशोका, राइट टाउन, जबलपुर में किया गया।

मुख्य उद्देश्य और थीम

समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में डायबिटीज को लेकर जागरूकता फैलाना है। वर्तमान समय में डायबिटीज केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि बच्चे, युवा एवं गर्भवती महिलाएँ भी इससे प्रभावित हो रही हैं। इसी व्यापकता को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष की कॉन्फ्रेंस की थीम “डायबिटीज अक्रॉस लाइफ स्पैन” रखी गई है।

राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय विशेषज्ञों की सहभागिता

इस मेडिकल कॉन्फ्रेंस में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ भाग लेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

मुख्य वक्ता: डॉ. सुनील गुप्ता (नेशनल प्रेसिडेंट, RSSDI)

विशेषज्ञ अतिथि:
डॉ. रितु गुप्ता, एचओडी, मेडिसिन विभाग, मेडिकल कॉलेज जबलपुर
डॉ. इंदुरकर, मेडिकल कॉलेज रीवा (साइंटिफिक एडवाइजर)

दिल्ली, मुंबई, नागपुर एवं भोपाल जैसे शहरों से आए प्रख्यात चिकित्सक डायबिटीज के नवीनतम उपचार और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा करेंगे।

युवाओं एवं मेडिकल छात्रों के लिए अवसर

सम्मेलन में पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवा डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्रों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, इस कॉन्फ्रेंस के लिए मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल से क्रेडिट ऑवर्स हेतु आवेदन किया गया है।

सामाजिक सहभागिता और जनहित

यह कॉन्फ्रेंस केवल चिकित्सकों तक सीमित न होकर आम जनता के लिए भी अत्यंत लाभकारी होगी। इसमें सही आहार, नियमित व्यायाम, जीवनशैली में बदलाव तथा समय पर जांच के महत्व पर विशेष जानकारी दी जाएगी।

इस आयोजन को आईएमए जबलपुर, जबलपुर एंडोक्राइन सोसायटी, एपीआई जबलपुर, जेएपी जबलपुर, जॉग्स जबलपुर एवं हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम एसोसिएशन के सहयोग से को-होस्ट किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह

कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन निम्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा:

डॉ. नवनीत सक्सेना – डीन, मेडिकल कॉलेज जबलपुर
डॉ. अशोक खंडेलवाल – वाइस चांसलर, एमपीएमएसयू
डॉ. रिचा शर्मा – प्रेसिडेंट, आईएमए
डॉ. संजय मिश्रा – जॉइंट डायरेक्टर एवं सीएमएचओ

इन सभी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस आयोजन को विशेष मजबूती प्राप्त होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित प्रमुख गणमान्य डॉक्टर्स

डॉ. वी. के. भारद्वाज – ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन
डॉ. अंकित सेठ – प्रेसिडेंट
डॉ. यतिश जैन – सेक्रेटरी
डॉ. रीति सेठ – जॉइंट सेक्रेटरी
नितिन जैन – मीडिया संयोजक
डॉ. कनिका सेठ – कोषाध्यक्ष
डॉ. आकाश सेठ

Back to top button