
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय क्षेत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के जिला संगठक के रूप में कार्यरत डाॅ. आनंद सिंह राणा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाना है। कोरोना काल में डाॅ. राणा द्वारा किए गए सेवाभावी कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया, जिसके फलस्वरूप उन्हें यह राज्यस्तरीय सम्मान प्राप्त होगा। यह सम्मान वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत जिला संगठक श्रेणी में पूरे राज्य में एकमात्र पुरस्कार है, जो डॉ. राणा को प्रदान किया जाएगा।
डाॅ. राणा की इस उपलब्धि से जबलपुर शहर के शैक्षिक जगत में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई है। विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं तथा व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
पंडित राजेश दुबे, बबलू महाराज, शरदचंद्र पालन, डॉ. अभिजात त्रिपाठी, डॉ. शक्ति सिंह मंडलोई, डॉ. गंगाधर त्रिपाठी, अभिमन्यु जैन, सुरेश मित्र विचित्र, डॉ. उदयभानु तिवारी, अशोक मिश्र राजसागरी, आचार्य उमाशंकर दुबे और श्री जानकीरमण परिवार ने डाॅ. राणा का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि जबलपुर शहर और विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव की बात है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया और आशा जताई कि वे भविष्य में भी सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में ऐसे ही योगदान देते रहेंगे।