
जबलपुर। सावन माह के पावन अवसर पर परम पूज्य गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंद दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आज भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य मां अन्नपूर्णा श्रृंगार किया गया। मां अन्नपूर्णा के मनोहारी स्वरूप में भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सेवा और पूजा-अर्चना में शामिल हुए श्रद्धालु
आज के श्रृंगार एवं सेवा में एकलव्य ठाकुर, सत्यम मिश्रा, अंकित द्विवेदी, छविलाल तिवारी, सुनील तिवारी, विकास, नितिन, अश्विन एवं आशीष विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा भगवान की सेवा एवं पूजा-अर्चना में सहभागिता की।
प्रतिदिन हो रहे भगवान के नित्य नवीन श्रृंगार
सावन माह के दौरान गुप्तेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन भगवान के नित्य नवीन एवं मनोहारी श्रृंगार किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान के विभिन्न दिव्य स्वरूपों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
श्रद्धालुओं से दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने का आग्रह
समिति ने संस्कारधानी जबलपुर के समस्त श्रद्धालुओं से भगवान गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए मंदिर पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।