सर्विकल कैंसर रोकने में एचपीवी टीका है एकमात्र विकल्प, भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें अभिभावक

जबलपुर जिले में 34 स्वास्थ्य संस्थाओं पर लग रहा है निःशुल्क एचपीवी का टीका

जबलपुर। जबलपुर जिले में अभी तक लगभग 2000 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया जा चुका है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में एचपीवी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष के बीच की आयु की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका लगाया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण के सफलतापूर्वक संचालन एवं इस एचपीवी टीकाकरण को लेकर आमजन में जागरूकता को बढाना होगा तभी हम अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकेंगे।

सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने दी जानकारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि जबलपुर जिले में एचपीवी टीका लगभग 2000 बालिकाओं को लग चुके हैं। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। यह महिलाओं में होने वाले कैंसर में दूसरे नंबर का सबसे खतरनाक कैंसर है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसकी रोकथाम के लिए एचपीवी टीका उपलब्ध है।

भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने की अपील

सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने कहा कि इस समय एचपीवी टीकाकरण के विरोध में भ्रामक खबरें सोशल मीडिया एवं यू ट्यूब पर फैलाई जा रहीं हैं जोकि पूर्णतः गलत व अवैज्ञानिक हैं कि यह वैक्सीन लगाने से किसी प्रकार की बांझता या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों पर अभिभावक विश्वास न करें। यह टीका वैज्ञानिक रूप से सही है और इसके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है। यह एचपीवी का टीका पिछले कई वर्षों से निजी तौर पर प्राइवेट अस्पतालों में लगाया जाता रहा है।

गलत जानकारी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने जानकारी दी कि ऐसे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता ने बताया की जिले में 34 टीकाकरण केंद्रों पर किशोरी बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। अभी तक जिले में लगभग 2000 बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है।

यूविन पोर्टल से करा सकते हैं पंजीयन

अभिभावक अपनी बालिकाओं का पंजीयन यूविन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित 34 टीकाकरण केंद्रों पर जाकर पंजीयन एवं टीकाकरण कराया जा सकता है।

इन स्थानों पर लगाया जा रहा एचपीवी टीका

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-बरगी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-बरेला
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-बघराजी
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-कुण्डम
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-पिपरिया
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-इद्राना
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-मोहला
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-मझौली
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-बेलखाडू
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पनागर
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-सिगौद
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-सोनपुर
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-कटंगी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-बोरिया
सिविल हॉस्पिटल-पाटन
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-बेलखेडा
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-भिड़की
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-चरगवॉ
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-बरगी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-गोसलपुर
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-खितौला
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-मझगवॉ
सिविल हॉस्पिटल-सिहोरा
यू.पी.एच.सी. केन्ट (मोतीलाल नेहरू केन्टोमेन्ट हॉस्पिटल)
यूपी.एच.सी-गोहलपुर (मोतीनाला प्रसूतिका)
यू.पी.एच.सी-गुप्तेश्वर (बी.एन.श्रीवास्तव जी का बगला)
यू.सी.एच.सी.-मनमोहन नगर (गायत्री मन्दिर के पीछे)
नेताजी सुभाषचंद मेडिकल कालेज
यूएच.सी. पोलीपाथर (ग्वारीघाट रोड स्कूल गुरू गोविन्द्र सिंह खालसा स्कूल के पास)
रानी दुर्गावती चिकित्सा (एल्गिन)
सिविल हॉस्पिटल-रॉझी
यू.पी.एच.सी. संजय नगर (पानी की टंकी के पास)
यू.पी.एच.सी-तिलवारा (तिलवारा घाट के पास)
जिला चिकित्सालय विक्टोरिया (बडी ओमती के पास)

टीकाकरण का समय

टीकाकरण का समय प्रातः 10.00 से शाम 4.00 बजे तक।

Back to top button