
इंडिगो की सभी फ्लाइट कैंसल होने से फ्लायर्स परेशान हैं। हालात यह है कि लोगों को यह बताया ही नहीं जा रहा कि फ्लाइट कब तक मिलेगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। यहां किसी को कुछ बताया ही नहीं जा रहा कि यह स्थिति कब तक सुधरेगी। वहीं अन्य एयरलाइंस ने अपना किराया बढ़ा दिया है। इंडिगो की यह स्थिति देखते हुए डीजीसीए ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) का वीकली ऑफ वाला अपना फैसला वापस ले लिया है।
एयरपोर्ट पर परेशान यात्री
अपनी यात्रा करने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे यात्री परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कैसी मनमानी है कि एयरलाइंस पर सरकार का कंट्रोल ही नहीं। एक तरफ इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट रद्द कर दी वहीं अन्य एयरलाइंस ने मनमाना किराया बढ़ा दिया। यहां तक कि 40 हजार रुपए से 80 हजार रुपए तक किराया लिया जा रहा है। सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। यह स्थिति पिछले चार दिनों से बनी हुई है लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला। दिल्ली , गुजरात, गोवा, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू में उड़ाने रद्द होने पर एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को यह जानकारी भी नहीं कि उन्हें कब नई उड़ान मिलेगी। उड़ान का संचालन कब तक ठीक हो सकेगा इसकी जानकारी एयरपोर्ट पर कोई भी मेंबर नहीं दे पा रहा है।
एफडीटीएल क्या है
डीजीसीए ने एफडीटीएल लागू किया था। इसे पायलट क्रू मेंबर्स के ऑफ लेने के संबंध में था। पहला चरण जुलाई में और दूसरा और तीसरा चरण 1 नवंबर से लागू किया। पर्याप्त समय मिलने के बाद भी इंडिगो के हालात नहीं सुधर सके।
आदेश वापस
हालात बिगड़ने पर डीजीसीए ने एफडीटीएल का आदेश वापस ले लिया है।