
जबलपुर। श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में 1980 से लगातार भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा इस वर्ष भी भव्य और आकर्षक रूप से चार सितंबर शुक्रवार दोपहर 2 बजे श्री सनातन धर्म तिराहा, पुराने मोटर स्टैंड से पारंपरिक और ऐतिहासिक स्वरूप में नरसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज व नगर के पूज्य संत-महंतों के संरक्षण और सानिध्य में निकाली जाएगी।
उक्त जानकारी श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, महामंत्री अशोक मनोध्याय, कोषाध्यक्ष गुलशन मखीजा, तरुण भनोट, बाबू विश्वमोहन, प्रेमपुरी गोस्वामी, अनिल तिवारी, लकी भाटिया आदि ने देते हुए बताया कि नगर के विभिन्न प्रमुख मंदिर इस यात्रा में सक्रिय रूप से झांकियों के साथ शामिल होते हैं।
सुनीता चावला, अंजू भार्गव, गीता पांडे, दो वाणी अहलूवालिया, सोनल सेठी, कविता दुबे, नेहा जेठा, इंदु लता प्यासी ने जानकारी दी कि श्री नरसिंह मंदिर गीता धाम, श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्री राम मंदिर मदन महल, श्री कृष्ण मंदिर छोटी ओमती, श्री जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक, श्री गोपाल लाल जी मंदिर, श्री गोपाल मंदिर घमापुर, श्री गीता मंदिर बाई का बगीचा, झूलेलाल मंदिर भरतीपुर, अन्नपूर्णा मंदिर निवाड़गंज, गायत्री परिवार, श्री राम लीला समिति गढ़ा, समरसता सेवा संगठन, चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल, यादव समाज, साहू समाज, माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज आदि प्रमुख मंदिर एवं संगठन झांकियों, बैंड दल, दुल्हन घोड़ी और करीब एक दर्जन भजन मंडलियों के साथ शामिल होंगे।
इन मार्गों से निकलेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा संयोजक संदीप जैन, प्रवेश खेड़ा, मनोज शर्मा, डॉ. सुधीर अग्रवाल, सुभाष यादव, जितिन नारंग, राजेश सेठी, विष्णु पटेल, बृज बिहारी शर्मा, विध्येश भापकर, रामकुमार यादव, शशांक यादव ने बताया कि शोभायात्रा श्री सनातन धर्म सभा से दोपहर 2 बजे निकलकर तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, सुपर बाजार, गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, कोतवाली, मिलोनीगंज, गोपाल लाल जी मंदिर, हनुमान ताल, बड़ी खेरमाई होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर, भानतलैया पर धर्मसभा के रूप में समाप्त होगी।
रिपोर्ट: विध्येश भापकर