
पन्ना। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जेके सीमेंट ने पहल की है। कंपनी ने प्लांट क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्थित शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बेंच-डेस्क उपलब्ध कराए हैं। इससे उन बच्चों को राहत मिली है, जिन्हें अब तक जमीन या टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी।
विद्यालयों में बेंच-डेस्क की व्यवस्था होने से प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को बैठकर पढ़ने की बेहतर सुविधा मिली है। इससे कक्षाओं में पढ़ाई का माहौल अधिक सुविधाजनक हुआ है। साथ ही, विद्यार्थियों को एकाग्र होकर अध्ययन करने में भी मदद मिल रही है। कंपनी की इस पहल को ग्रामीण शिक्षा के लिए उपयोगी कदम माना जा रहा है।
शिक्षकों और अभिभावकों ने की सराहना
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के इस प्रयास की शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने सराहना की है। उनका कहना है कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में आवश्यक संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस तरह की पहल ग्रामीण विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में सहायक हो सकती है।
शिक्षा के साथ सामाजिक विकास पर जोर
जेके सीमेंट प्रबंधन शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से सामुदायिक विकास के लिए प्रयासरत है। विद्यालयों में बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने की पहल इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग मिला है।
रिपोर्ट: राकेश कुमार शर्मा