
जबलपुर। वृंदावन सी सजी संस्कारधानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिली। शहर की सड़कों पर कृष्ण कन्हैया लाल के जयकारे गूंजते रहे। सजे-धजे बाल गोपाल, पारंपरिक धुनों पर थिरकते युवा, पीत वस्त्रों में संकीर्तन करती महिला मंडलियां और भगवान श्रीकृष्ण के विविध स्वरूपों को दर्शाती झांकियां शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं।

श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में श्री योगेश्वर भगवान के पावन प्राकट्योत्सव पर भव्य एवं दिव्य श्री जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री सनातन धर्म तिराहा, पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ हुई। श्री नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु डॉ. स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज, श्रीमद् जगतगुरु श्री राजारामाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी, श्रीहरि चैतन्यपुरी जी, महात्मा श्रीकृष्ण राज आराध्य के पावन सानिध्य तथा नगर के पूज्य संतजनों की उपस्थिति ने आयोजन को धार्मिक गरिमा प्रदान की।

झांकियों में हुए श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन श्रद्धालुओं को हुए। द्वारकाधीश, राधाकृष्ण, गोवर्धन पूजा, खाटूश्यामजी, सांवरिया सेठ, ब्रज दर्शन और श्रीनाथजी की संजीवन झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को पालने में झुलाती यशोदा मैया और वसुदेव जी द्वारा श्रीकृष्ण को जमुना पार कराने की झांकी ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
शोभायात्रा में नृसिंह मंदिर गीताधाम, श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्री राममंदिर मदन महल, श्रीकृष्ण मंदिर छोटी ओमती, जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक, गोपाललाल जी मंदिर हनुमानताल, जय कृष्णी सभा गीता मंदिर बाई का बगीचा, गोपाल मंदिर घमापुर, गायत्री परिवार और श्रीराम लीला समिति गढ़ा सहित नगर के विभिन्न मठ-मंदिरों से लगभग 150 से अधिक सजीव झांकियां एवं मूर्तरूप में भगवान के विविध स्वरूपों की मनोहारी झांकियां शामिल हुईं।

अश्वारोही दल, बैंड और भजन मंडलियों ने बढ़ाई शोभा
शोभायात्रा में अश्वारोही दल, बैंड दल, भजन मंडल, संकीर्तन मंडल और सुसज्जित बैलगाड़ियों में झांकियां शामिल रहीं। युवाओं की टोलियां हाथों में धर्म ध्वजा लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह आकर्षक तोरणद्वार और स्वागत मंच बनाए गए थे। पीत वस्त्र धारण कर संकीर्तन करती महिला मंडलियां और पारंपरिक ब्रज भाषा में बधाई गीत गाते भजन मंडल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।
श्री लीलाधारी गोपाल कृष्ण भगवान के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा मार्ग पर मौजूद रहे। लाखों सजल नयनों ने बांके बिहारी लाल और कृष्ण कन्हैया लाल के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन किए। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

इन मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा
संस्कारधानी जबलपुर की सड़कों पर निकली शोभायात्रा श्री सनातन धर्म तिराहा, पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर निगम चौक, मालवीय चौक, गंजीपुरा, लॉर्डगंज चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट होते हुए सराफा, कोतवाली और मिलौनीगंज चौराहा पहुंची। यहां से शोभायात्रा हनुमानताल, गोपाल लाल जी मंदिर और बड़ी खेरमाई मंदिर होते हुए भानतलैया तिराहा स्थित श्री त्रिमूर्ति मंदिर परिसर पहुंची, जहां धर्मसभा के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारी और मातृशक्ति रही उपस्थित
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में सनातनी बंधुओं और मातृशक्ति के साथ सनातन धर्म महासभा जबलपुर के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन मखीजा, तरुण भनोत, शरद काबरा, राजेन्द्र प्यासी, लकी भाटिया, बाबू विश्व मोहन, अनिल तिवारी, प्रेम पुरी गोस्वामी, राजेश सेठी, अंजू भार्गव, सोनल सेठी, सुनीता चावला, नरेंद्र पाल मालिक, आचार्य श्री वासुदेव शास्त्री, पं. रोहित दुबे, पप्पन मिश्रा, विजय सरागवी, भोले कैलाश सोनकर, गिरिराज चाचा, संदीप जैन गुडडा, प्रवेश खेड़ा, संजय गोस्वामी, विष्णु पटेल, जगदीश साहू, विध्येश भापकर, डॉ. संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, नीरज मिश्रा, मनोज पटेल, संजय पटेल, के.के. बस्सी, मनोज शर्मा, जितिन नारंग, मनीष पोपली, अभिषेक आराध्य सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।
सनातन धर्म महासभा महिला मंडल की ओर से सुनीता चावला, अंजू भार्गव, गीता पांडे, सोनल सेठी, नंदिता महाजन, कविता दुबे, नेहा जेठा, नीतू दुबे, सुधा तिवारी, मीना नामदेव, सीमा जुग्गी, मीरा दुबे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि हुए शामिल
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। केबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, विधायक लखन घनघोरिया, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, तरुण भनोत, पार्षद प्रतिभा भापकर, पार्षद रजनी कैलाश साहू, पार्षद अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद सोनिया रंजीत सिंह, पार्षद पूजा पटेल, पार्षद प्रिया तिवारी, पार्षद कविता रैकवार, पार्षद अतुल जैन दानी, पार्षद लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, पार्षद शारदा कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इसके साथ ही सनातन धर्म महासभा जबलपुर, नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त परिवार के भक्त बड़ी संख्या में शोभायात्रा में उपस्थित रहे।
सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने किया भव्य स्वागत
शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से स्वागत सत्कार और प्रसाद वितरण किया गया। नगर पंडित सभा, मूर्ति महावीर ट्रस्ट शास्त्री ब्रिज, यादव महासभा, माहेश्वरी समाज, समरसता सेवा संगठन, महाराष्ट्र समाज, आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल, साहू समाज महिला मंडल, दुर्गा मंदिर लॉर्डगंज, जूनियर कॉलेज छात्र संगठन, गुरुद्वारा कमेटी मढाताल, पुष्टि मार्गी भक्त मंडल, ब्राह्मण एकता मंच, गोविंद गंज रामलीला समिति, नारायणी सेना, सोधिया समाज, बड़ी खेरमाई मंदिर ट्रस्ट, सुप्रभातम संस्था, श्री गोपाल लालजी महाराज मंदिर हनुमानताल, साहू समाज और उत्कल यादव समाज सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का स्वागत किया गया और शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धा और उत्सव का माहौल बना रहा।
सनातन संस्कृति और आस्था का दिखा भव्य संगम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा ने संस्कारधानी जबलपुर में सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का भव्य स्वरूप प्रस्तुत किया। भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों, भजन-कीर्तन, धर्म ध्वजाओं, पारंपरिक वेशभूषा और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। श्रीकृष्ण कन्हैया लाल के जयकारों के बीच शोभायात्रा का त्रिमूर्ति मंदिर परिसर में धर्मसभा के साथ समापन हुआ।
रिपोर्ट: विध्येश भापकर