रेडियोलॉजी में नई पहल – Mastering Fetal Radiology, National Outreach Program

जबलपुर। जबलपुर में रेडियोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के रूप में “Mastering Fetal Radiology – National Outreach Program” का शुभारंभ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में IRIA जबलपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन IRIA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुष्पराज भटेले द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए राष्ट्रीय सदस्य — डॉ. संदीप कावठाले, डॉ. गुरदीप सिंह, डॉ. मुरली कृष्णा, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. संजय मिश्रा एवं डॉ. अमरनाथ चेल्लाथुराई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग रेडियोडायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. संजय पांडेय, डॉ. नरेन्द्र पटेल, डॉ. देवाशीष मिश्रा एवं डॉ. विशाल राठौर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर IRIA मध्यप्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक साहू एवं IRIA जबलपुर अध्यक्ष डॉ. प्राची सक्सेना भी उपस्थित रहीं।

महाकोशल क्षेत्र के अन्य रेडियोलॉजिस्ट — डॉ. अरविन्द जैन, डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. आर.के. सक्सेना, डॉ. नरेन्द्र खरे, डॉ. अनिल वाटवे, डॉ. अखिलेश गुप्ता, डॉ. माशू नील दुबे, डॉ. अमोल पोले एवं डॉ. हर्षित कोष्टा के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।

प्रथम तिमाही अल्ट्रासोनोग्राफी पर विशेष फोकस

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने गर्भावस्था की प्रारंभिक अवस्था में भ्रूण असामान्यताओं की पहचान में पहली तिमाही (First Trimester) अल्ट्रासोनोग्राफी की बढ़ती महत्ता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रारंभिक चरण में ही कई जन्मजात विकृतियों का सटीक निदान संभव हो रहा है, जिससे समय रहते उचित परामर्श एवं प्रबंधन कर मातृ-भ्रूण स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

यह कार्यक्रम क्षेत्र के रेडियोलॉजिस्टों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।

 

Back to top button