मोहन कैबिनेट की बैठक- तलाकशुदा बेटियां भी पेंशन की हकदार, न्‍यू पेंशन स्‍कीम 2026 स्‍वीकृत

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में अब तलाकशुदा बेटियां भी पेंशन की हकदार होंगी। न्‍यू पेंशन स्‍कीम 2026 को कैबिनेट में स्‍वीकृति मिलने के बाद यह निर्णय लागू किया गया। अभी तक इस योजना से सिर्फ बेटों को ही फायदा मिलता था। इसमें एक्छिक सेवा निवृत्ति और केंद्र सरकार के जरिए दिए गए प्रावधान भी शामिल किए गए हैं।

ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम और न्‍यू पेंशन स्‍कीम को भी इसमें शामिल किया गया है। मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्‍यक्षता में 10 फरवरी को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए।

यह हैं मुख्‍य जानकारी

– अगली कृषि कैबिनेट बालाघाट में आयोजित की जाएगी।
– न्‍यू पेंशन स्‍कीम 2026 को मंजूरी।
– नेशनल हेल्‍थ सर्वे के अनुसार मातृ मृत्‍यु दर 173 से घटकर 142 हो गई है। वहीं शिशु मृत्‍यु दर 41 से घटकर 37 हो गई है। टीबी उन्‍मूलन में मप्र देश के पांच प्रमुख राज्‍यों में शामिल हो गया है।
– धान का अच्‍छा उपार्जन किया गया, इस सत्र में कुल 43 लाख 52 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी गई है। इससे करीब 8 लाख किसानों को फायदा हुआ है।
– प्रदेश में चीतों की संख्‍या बढ़ी है। दो शावकों के जन्‍म के बाद अब कूनों में 24 चीते हो गए हैं।

Back to top button