एमपी ट्रांसको में सबस्टेशन अटेंडेंट के 61 पदों हेतु शारीरिक दक्षता एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया संपन्न

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में सबस्टेशन अटेंडेंट के 60 तथा सिविल अटेंडेंट के 1 पद, कुल 61 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया आयोजित की गई।

दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता नवीन पांडे ने बताया कि उक्त पदों के लिए क्रमशः 60 एवं 1 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से दस्तावेज सत्यापन में सबस्टेशन अटेंडेंट के 47 तथा सिविल अटेंडेंट के 1 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। यह भर्ती प्रक्रिया जून 2025 में जारी विज्ञापन के अनुक्रम में संपन्न कराई गई।

अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर एचआर विभाग से मुख्य अभियंता धीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवीन पांडे, एचआर मैनेजर अमित मेहरोलिया, कार्यपालन अभियंता इकबाल खान, सहायक अभियंता अदिति धुर्वे, रित्विक मिश्रा, डी.जी. गोस्वामी के अलावा अजय शर्मा, कुशल पाल सिंह, सहायक अभियंता सहित दीपक वनेकर, शैलेन्द्र चार्ल्स एवं अमितेंद्र उपस्थित रहे।

पारदर्शी व्यवस्था के अनुरूप हुई प्रक्रिया

दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, तकनीकी एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। संपूर्ण प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी व्यवस्था के अनुरूप सुचारु रूप से संपन्न कराई गई।

Back to top button