पन्ना में अब तक सामान्य से 75% कम बारिश, 20 जुलाई को औसतन 10.9 मिमी वर्षा दर्ज

राकेश कुमार शर्मा

पन्ना। जिले में मानसून की रफ्तार अब भी सामान्य से काफी धीमी बनी हुई है। कलेक्टर (भू-संसाधन प्रबंधन) कार्यालय द्वारा जारी 20 जुलाई 2026 की दैनिक वर्षा सार संग्रह विवरणी के अनुसार सोमवार को जिले में औसतन 10.9 मिमी (0.4 इंच) वर्षा दर्ज की गई।

1 जून से 20 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 296.0 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1176.4 मिमी है। यानी अब तक सामान्य वर्षा का केवल 25.2 प्रतिशत पानी ही बरसा है और जिले में लगभग 75 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है।

पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष जिले में 425 मिमी कम वर्षा दर्ज की गई है। बारिश की कमी से किसानों की चिंता बढ़ गई है और अब उनकी उम्मीदें आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता पर टिकी हुई हैं, ताकि खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिल सके।

20 जुलाई को यहां हुई वर्षा

  • अजयगढ़: 52.0 मिमी
  • पवई: 25.0 मिमी
  • रैपुरा: 14.2 मिमी
  • सिमरिया: 5.0 मिमी
  • शाहनगर: 2.0 मिमी
  • पन्ना, देवेंद्रनगर, गुनौर एवं अमानगंज: वर्षा नहीं हुई

1 जून से 20 जुलाई तक वर्षामापी केंद्रवार वर्षा

  • अजयगढ़: 520.2 मिमी
  • पन्ना: 374.7 मिमी
  • रैपुरा: 329.9 मिमी
  • शाहनगर: 272.6 मिमी
  • पवई: 269.1 मिमी
  • देवेंद्रनगर: 262.8 मिमी
  • गुनौर: 257.6 मिमी
  • अमानगंज: 190.8 मिमी
  • सिमरिया: 186.4 मिमी

किसानों की बढ़ी चिंता

मानसून की सुस्त चाल के कारण जिले के अधिकांश क्षेत्रों में अपेक्षित वर्षा नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ फसलों की बुआई और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल सभी की निगाहें आगामी मानसूनी गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।

Back to top button