
शिलांग। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों को शिलांग पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सोनम समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सोनम और राज कुशवाहा को दो दिन और पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
वहीं अन्य तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने विशाल चौहान, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें… Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा- “राज ही था संजय”
अब तक के मामले पर एक नजर
शिलांग पुलिस ने इस सप्ताह राजा रघुवंशी के परिवार से मुलाकात की उनसे सोनम के व्यवहार के बारे में पूछ। राजा के परिवार वालों ने कहा कि सोनम उनके साथ बहुत कम समय रही इससे उसके व्यवहार के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। वहीं शिलांग पुलिस ने सोनम के परिवार से भी पूछताछ की। राज कुशवाहा के बारे में भी सोनम के परिवार से पूछताछ की गई।
सीन रिक्रिएशन किया
इस सप्ताह शिलांग पुलिस ने सोहरा में पांचों आरोपियों को ले जाकर सीन रिक्रिएशन भी किया। राजा की हत्या किस तरह की, इसे रीक्रिएट किया गया। हत्या में दो हथियारों का उपयोग किया गया था। पुलिस ने दूसरा हथियार भी खोज लिया था। सोनम के मेंटल हेल्थ की भी इंस्टीट्यूट में जांच कराई गई थी।
पुलिस ने सीडीआर भी जब्त की थी जिससे पता चला था कि सोनम ने सगाई और शादी के बीच करीब 24 दिनों में दो सैकड़ा से ज्यादा बार किसी संजय वर्मा को कॉल किया था। संजय वर्मा राज कुशवाहा ही था। राज कुशवाहा के मोबाइल के ट्रू कॉलर में संजय वर्मा नाम दर्ज था। लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई थी।