राम मंदिर मदन महल में रामलला प्राण प्रतिष्ठा तिथि पर महाआरती और भंडारा

जबलपुर। “आ रही पुरवैया, अयोध्या आ गये रघुरैया… सज गई अयोध्या, सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे घर राम आये हैं…” इन भक्तिमय भजनों के साथ श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा तिथि पर राम मंदिर मदन महल परिसर भक्ति, उल्लास और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया।

महिला मंडल ने भजनों पर किया भावपूर्ण गायन

श्रीधाम अयोध्या में श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तिथि के अवसर पर महिला मंडल द्वारा ढोलक-मंजीरे के साथ जोश और उत्साह से भजन-कीर्तन किया गया। नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने “नाचो गाओ जश्न मनाओ, आ गये हमारे रघुरैया” जैसे भजनों के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आगमन का उत्सव मनाया।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन

श्री राम मंदिर मदन महल में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल मंगला आरती, अभिषेक एवं श्रृंगार के पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

सायंकालीन भक्ति कार्यक्रम व महाआरती

सायंकाल श्रीराम स्तुति एवं हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने सहभागिता की।

श्रद्धालुओं की रही विशेष उपस्थिति

श्रीसीताराम जी की पूजा-अर्चना में पं. रामकुशल पांडे, गुलशन मखीजा, रमेश शर्मा, मनोज शर्मा, जितिन नारंग, शैलेन्द्र कपूर, मनीष पोपली, शालू जग्गी, जगदीश साहू, मनोज नारंग, योगेश अब्रोल, नवीन, पंकज गुलाटी, पुनीत गुलाटी, राहुल सहगल, रमन पांडे, सुभाष खत्री, उमेश खुराना, पवन मरवाना, प्रवीण गुलाटी, गीता पांडे, विजया अरोरा, सुदेश खुराना, प्रेम गुलाटी, सुनीता अरोरा, रूकमणि अग्रवाल, अनिता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राम भक्तों एवं राम मंदिर मदन महल समिति के सदस्यों ने सहभागिता की।

भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ आयोजन

पूरे मंदिर परिसर में जय श्रीराम और सीताराम के जयघोष गूंजते रहे। भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के भाव के साथ यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Back to top button