Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्र में मदन महल राम मंदिर में श्रीराम नवमी महोत्सव और कथा आयोजन

नौ दिवसीय श्रीराम नवमी महोत्सव का होगा आयोजन

जबलपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर मदन महल में नव दिवसीय श्रीराम नवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम मंदिर अध्यक्ष मनोज शर्मा, शालू जग्गी, मनीष पोपली, उमेश खुराना ने बताया कि प्रत्येक घरों में भगवा ध्वज फहराया जायेगा। साथ ही अखंड रामायण पाठ और भंडारा प्रसादी के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक तैयारी की जा रही है।

प्रभात फेरी और अखंड रामायण पाठ का आयोजन

पं. रामकुशल पांडे, गुलशन मखीजा, जितिन नारंग ने बताया कि श्रीराम मंदिर मदन महल में नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ किया जाएगा। चार दिन प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं का संकीर्तन मंडल भी सक्रिय रूप से भागीदारी करेगा।

महिलाएं भी निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

गीता पांडे और पार्षद निशा राठौर ने बताया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ नौ दिनों तक विभिन्न सेवाएं दी जाएंगी। आयोजन में महिला मंडल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

परिवार सहित कार्यक्रमों में शामिल होने का आह्वान

राजकुमार मेहता और रमेश गर्ग ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को अपने परिवार, बच्चों, युवाओं और मित्रों को भी मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

22 से 25 मार्च तक निकलेगी प्रभात फेरी

नवरात्रि में 22 मार्च से 25 मार्च तक नरसिंह मंदिर, कृष्ण मंदिर, खेरमाई मंदिर गुप्तेश्वर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर और सुपतेश्वर गणेश मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा 20 मार्च को सायं 8 बजे से माता की चौकी का आयोजन भी किया जाएगा।

उज्जैन से पधारेंगे भगवान बापू, सुनाएंगे संगीतमयी श्रीराम कथा

उज्जैन से मुख्य रूप से श्री श्री 1008 भागवतानंद गिरी जी महाराज (भगवान बापू) पधार रहे हैं, जो 21 मार्च से 26 मार्च तक प्रतिदिन सायं 8 बजे से संगीतमयी श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। डॉ. हितेश अग्रवाल और कुंवरपाल सिंह शैरु ने कहा कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए तन, मन और धन से समर्पित होकर कार्य करना चाहिए तथा संस्कारों को युवा पीढ़ी में रोपित करना आवश्यक है।

राम नवमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा

श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर राम नवमी के दिन सायं 4 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सनातन चौक शास्त्री ब्रिज से मुख्य शोभायात्रा में शामिल होकर गोविंदगंज रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां धर्मसभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में पं. रामकुशल पांडे, गुलशन मखीजा, मनोज शर्मा, जितिन नारंग, नवीन हांडा, श्याम साहनी, प्रवेश खेड़ा, शैलू कपूर, राहुल सहगल, पुनीत गुलाटी, मदन बतरा, अनिल चंडोक, सोनिया नारंग, संगीता शर्मा, स्वाति कपूर, पूजा मखीजा, पूजा खेड़ा, रमेश शर्मा, मनीष पोपली, उमेश खुराना, विध्येश भापकर, नीरा मखीजा सहित बड़ी संख्या में श्रीराम मंदिर समिति, महिला मंडल और नवयुवक मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button