
जबलपुर। श्री सनातन धर्म महासभा द्वारा आयोजित 46वीं श्रीराम जी की पारंपरिक विशाल शोभायात्रा में संस्कारधानी जबलपुर की सड़कों पर सनातन संस्कृति की अद्भुत झलक दिखाई दी। शहर अयोध्या की तरह सजाया गया था और रामभक्तों को रामलला के सजीव स्वरूप के दर्शन हुए। शोभायात्रा में श्रीराम लला के श्रीविग्रह, पंचमुखी हनुमान, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, राम-हनुमान, अयोध्या श्रीराम मंदिर, राधा-कृष्ण तथा श्री बालाजी के आकर्षक श्रीविग्रह और सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

1980 से निरंतर निकल रही है रामनवमी की शोभायात्रा
श्री सनातन धर्म महासभा की स्थापना के वर्ष 1980 से संस्कारधानी में श्रीराम प्राकट्योत्सव के अवसर पर रामनवमी की यह भव्य शोभायात्रा निरंतर निकाली जा रही है। इस वर्ष भी पारंपरिक रूप से यात्रा श्री सनातन धर्म तिराहा पुराना मोटर स्टैंड से प्रारंभ हुई। यात्रा मालवीय चौक, सुपर मार्केट, लार्डगंज चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा बाजार, कोतवाली और मिलौनीगंज होते हुए श्री गोविन्द गंज रामलीला मैदान पहुंची, जहां धर्मसभा के साथ इसका समापन हुआ।

संतों के सानिध्य में निकली शोभायात्रा
श्रीराम नवमी शोभायात्रा का नेतृत्व श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज, जगतगुरु श्रीराजारामाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, साध्वी मैत्री और ब्रह्मचारी हिमांशु सहित पूज्य संतों के सानिध्य में हुआ। संतों के आशीर्वाद से पूरी यात्रा भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई।
31 से अधिक आकर्षक झांकियों ने खींचा ध्यान
महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन मखीजा, लक्की भाटिया, अनिल तिवारी, नीता चावला और मनोज शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में श्री राम मंदिर मदन महल की लगभग 15 झांकियां शामिल थीं। इसके अलावा श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर और श्री कृष्ण मंदिर छोटी ओमती की झांकियों के साथ महिला संकीर्तन मंडल लाल परिधान में “सीताराम-सीताराम” और “गोपाला-गोपाला” का संकीर्तन करते हुए चल रहा था।
शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लव-कुश और माता सीता की झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। वहीं गायत्री परिवार द्वारा युग परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रथ निकाला गया, जिसमें परिव्राजक बी.बी. शर्मा और प्रेम शंकर तिवारी के नेतृत्व में पीत वस्त्रधारी कार्यकर्ता शामिल थे।
भजन मंडलियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई भव्यता
नरसिंह मंदिर गीता धाम के वैदिक आचार्य ध्वज लेकर चल रहे थे, वहीं युवाओं की टोली भी उत्साह के साथ शामिल थी। इस्कॉन की भजन मंडली हरिनाम संकीर्तन करती हुई चल रही थी। इसके अलावा राधा नाम संकीर्तन मंडल, चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल तथा विभिन्न समाजों और संस्थाओं की भजन मंडलियां, बैंड दल और चाचर नृत्य ने यात्रा को भव्य और आकर्षक बना दिया।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
शोभायात्रा में मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, अमरीश मिश्रा, पार्षद प्रतिभा भापकर, सोनिया रंजीत सिंह, अर्चना सिसौदिया, कविता रैकवार, सीए अखिलेश जैन, दीपांकर बैनर्जी, रत्नेश सोनकर, पूर्व विधायक विनय सक्सेना और राजेश सोनकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वृंदावन से स्वामी अरविन्द जी महाराज की संगीतमय राम कथा
महासभा के गीता पांडे, डॉ. वाणी अहलूवालिया, अंजू भार्गव, कविता दुबे, कुसुम चौबे, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर और संदीप मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा के समापन स्थल श्री गोविन्द गंज रामलीला समिति के तत्वावधान में वृंदावन श्रीधाम से पधारे स्वामी अरविन्द जी महाराज द्वारा संगीतमय राम कथा का आयोजन किया गया। धर्मसभा के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।
हनुमान चालीसा पाठ से हुआ शोभायात्रा का प्रारंभ
महासभा की युवा विंग के संयोजक अंशुल मलिक, आशीष खुराना, जतिन नारंग, अमित सिंह, मनीष पोपली, दीपक वर्मा, आशीष कपूर और पवन मरवाहा ने बताया कि शोभायात्रा का प्रारंभ युवाओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। इसके बाद संतों का स्वागत वंदन किया गया और आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई।
शहरभर में हुआ भव्य स्वागत
शोभायात्रा में नगर पंडित सभा के पूर्व अध्यक्ष आचार्य वासुदेव शास्त्री, अध्यक्ष पं. रामेश्वर दुबे, संतोष शास्त्री, रोहित दुबे, डॉ. सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र प्यासी, लोकराम कोरी, केके शुक्ला, विजय सरावगी, धनवंत राय सेठी और हरीश सभरवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन शामिल हुए।
यात्रा का स्वागत मूर्ति महावीर ट्रस्ट शास्त्री ब्रिज, पंजाबी महासंघ, पंजाबी यूथ क्लब, मोटर पार्ट्स एसोसिएशन, साहू समाज जबलपुर, साहू महिला मंडल, आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल, समरसता सेवा संगठन, सराफा एसोसिएशन, अग्रवाल महासभा और ब्राह्मण सभा सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संस्थाओं द्वारा किया गया।

आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर की ओर से श्रीराधा कृष्ण मंदिर लार्डगंज में श्री राम नवमी शोभायात्रा का भव्य स्वागत शाल श्रीफल पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरण कर स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व महापौर डॉ स्वाति सदानंद गोडबोले, महाराष्ट्र समाज कार्याध्यक्ष सदानंद गोडबोले, पं मुरलीधर पांलदे,कमलाकर पद्माकर तलवारें, हेमंत पोहरकर किशोर कलमकर, हर्षल पुणतांबेकर, विध्येश भापकर, श्रीकांत बापट, मनीष नाजवाले, अभय सबडतकर, भास्कर वर्तक, विवेक मैराल, मदन ठाकरे, चिन्मय जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने स्वागत किया।