
चित्रकूट। भारत के सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने श्री तुलसी पीठ सेवा न्यास के पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि सेना प्रमुख ने उसी मंत्र की दीक्षा ली जो सीताजी ने हनुमान जी को लंका विजय के लिए दिया था। मैंने उनसे पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) दक्षिणा में मांगा। उन्होंने कहा कि बिल्कुल दक्षिणा मिलेगी।
सेना प्रमुख सपत्नीक चित्रकूट पहुंचे थे। सेना प्रमुख यहां सेवा संघ ट्रस्ट के दिव्यांगों के बीच भी गए उनको संबोधित किया।