3261 रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम मित्रों का”- छह साल बाद रायपुर में भव्य आयोजन

रायपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित जायसवाल ने डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे पल्लवी जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन और सह-अध्यक्ष रोटे पंकज माहेश्वरी के साथ संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान रायपुर, दुर्ग और भिलाई के प्रमुख मीडिया प्रतिनिधियों को आगामी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “संगम मित्रों का” के बारे में जानकारी दी गई।

20-21 दिसंबर को ओमया गार्डन में होगा आयोजन

यह ऐतिहासिक आयोजन 20 और 21 दिसंबर को रायपुर स्थित ओमया गार्डन में होने जा रहा है। इस अवसर पर देश के कई प्रमुख वक्ता और मनोरंजन जगत की प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी। इस आयोजन में देशभर से 1000 से अधिक रोटेरियन भाग लेंगे।

प्रमुख अतिथि और वक्ता

कार्यक्रम में जिन प्रमुख हस्तियों ने अपनी सहमति दी है, उनमें शामिल हैं — धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार), डॉ. सुधांशु त्रिवेदी (सांसद), डॉ. रमन सिंह (छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष), पूर्व प्रांतपाल रोटे विवेक कृष्ण तन्खा (राज्यसभा सांसद), मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा और बॉलीवुड एंकर मेघा शर्मा।

मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायकों, इंडियन आइडल डांस ट्रूप, हास्य कलाकारों और अन्य मंच कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां भी होंगी, जो आयोजन को यादगार बनाएंगी।

1,000 से अधिक रोटेरियन होंगे शामिल

इस वार्षिक सम्मेलन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के 1,000 से अधिक रोटरी सदस्य भाग लेंगे। इनमें नामी उद्योगपति, व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, सरकारी अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह आयोजन न केवल आपसी सहयोग और व्यावसायिक नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि “आर्थिक समृद्ध भारत” के निर्माण में भी योगदान देगा।

टीम अमित के नेतृत्व में हो रही तैयारी

छह वर्षों बाद रायपुर को इस बहुप्रतीक्षित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस की मेजबानी का अवसर मिला है। ‘टीम अमित’ के नेतृत्व में आयोजन समिति के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे सोमनाथ अग्रवाल, रोटे अजीत खंडेलवाल, रोटे सुशील रामदास अग्रवाल, कॉन्फ्रेंस चेयरमैन रोटे सलज अग्रवाल और आयोजक क्लब के अध्यक्ष रोटे मनीष मित्तल (रोटरी क्लब ऑफ धमतरी) इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में जुटे हुए हैं।

रोटेरियन नितिन जैन ने बताया कि इस आयोजन में 1,000 से अधिक रोटेरियन अपने जीवनसाथियों के साथ भाग लेंगे।

Back to top button