
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने लोकभवन में शपथ ली। वे प्रदेश के 24 वें मुख्यमंत्री बने। शपथ लेने के पहले सम्राट चौधरी ने हनुमान मंदिर में पूजा की। विजय कुमार चौधरी वा ब्रजेंद्र कुमार यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
19 साल बाद बीजेपी का सीएम
बीजेपी ने बिहार में 19 साल तक छोटे भाई की भूमिका निभाई। पिछले दो चुनाव में बीजेपी की सीटें अधिक आईं लेकिन इसके बाद भी बीजेपी ने जेडीयू से नीतीश कुमार को सीएम बनाया था। 18 विधानसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी का सीएम बिहार में बना है। सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के करीबी हैं। उनकी सहमति से ही सम्राट चौधरी सीएम बने हैं।
शपथ समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के जेडीयू से निशांत कुमार, पूर्व राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
नीतीश कुमार का सफर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 3.15 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। उस दौरान जदयू के बड़े चेहरे भावुक नजर आए थे। नीतीश कुमार पहली बार 2000 सीएम बने। लेकिन बहुमत नहीं होने के कारण इस्तीफा दिया। 2005 में सत्ता में लौटने के बाद वे अब तक कुल 10 बार सीएम रहे। बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी व जदयू गठबंधन में सरकार बनी। जिसमें नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया। हालांकि बीजेपी की सीटें जदयू से अधिक हैं। बाद में एक राजनीतिक घटनाक्रम में नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद बनाया गया और उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया।
सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर
सम्राट चौधरी को मंगलवार को विधायक दल का नेता चुना गया। मंगलवार को विधानमंडल की बैठक के बाद एनडीए की बैठक हुई, जिसमें उनके नाम पर सीएम पद के लिए मुहर लगी। सम्राट चौधरी 2018 में बीजेपी में शामिल हुए। आरजेडी से राजनीतिक सफर की शुरुआत, पहली बार 2000 में परबत्ता से विधानसभा चुनाव जीता, राबड़ी देवी सरकार में मंत्री बने 2014 में जेडीयू में आए 2018 में बीजेपी में शामिल हुए। 2024 में नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल हुए।
सम्राट चौधरी ने ये कहा
सम्राट चौधरी ने कहा बिहार के सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर मिला है। मेरे लिए यह पद नहीं एक अवसर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रयासरत रहूंगा।